एक्सप्लोरर

Amritsar News: स्वर्ण मंदिर में दर्शन करने पहुंची नीता अंबानी, मुंबई इंडियंस की जीत के लिए मांगी दुआ

Amritsar News: मुंबई इंडियंस की जीत की दुआ मांगने के लिए नीता अंबानी अमृतसर पहुंची. नीता अंबानी ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और मुंबई इंडियंस की जीत की दुआ मांगी.

Punjab News:  IPL 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) की जीत की दुआ मांगने के लिए देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अमृतसर पहुंचीं. नीता अंबानी ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और मुंबई इंडियंस की जीत की दुआ मांगी. जिस समय नीता अंबानी स्वर्ण मंदिर पहुंची थी उस समय मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स 11 का मैच चल रहा था. उनकी दुआ का ही असर रहा कि बीती रात खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 11 से हरा दिया. 

मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर पहुंची नीता अंबानी

आपको बता दें कि नीता अंबानी एमआई टीम की जर्सी पहनकर स्वर्ण मंदिर पहुंचीं और इसके बाद सीधे सूचना केंद्र पहुंचीं. जहां उन्होंने सिख रीति-रिवाजों के अनुसार गुलाबी चुन्नी से अपना सिर ढक रखा था. इसके बाद उन्होंने परिक्रमा की गुरुघर में माथा भी टेका.प्रसाद ग्रहण करने के बाद वे श्री अकाल तख्त साहिब में भी नतमस्तक हुईं.

नीता अंबानी की दुआ का दिखा असर

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस टीम की स्थिति उतनी मजबूत नहीं है, लेकिन बुधवार देर रात स्वर्ण मंदिर पहुंचने के बाद नीता अंबानी की दुआ कबूल हो गईं. बीती रात खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 11 से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट भी सुधरा और अंक 8 से बढ़कर 10 हो गए. मुंबई इंडियंस की टीम किंग्स 11 की टीम को हराकर अब 7वें स्थान पर आ गई है. मुख्य आकर्षण यह था कि मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को उनके घरेलू मैदान पर 11 से हराया. यह मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पंजाब ने 20 ओवर में 3 तीन विकेट पर 214 रन बनाए तो मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 216 बनाकर मैच जीत लिया.

यह भी पढ़ें: Cyber crime: जामताड़ा गैंग का मेंबर बनने के लिए ठगी का क्रैश कोर्स! 10 से 15 हजार में बना दिया जाता है ‘साइबर चोर’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab: लाखों के कर्ज से परेशान थे दो भाई, रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या
Punjab: लाखों के कर्ज से परेशान थे दो भाई, रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या
पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार, अधिकारी की आत्महत्या मामले में एक्शन
पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार, अधिकारी की आत्महत्या मामले में एक्शन
Punjab: जज के घर भी सुरक्षित नहीं! पीतल के बर्तन और बाथरूम की टोंटियां तक उखाड़ ले गए चोर
Punjab: जज के घर भी सुरक्षित नहीं! पीतल के बर्तन और बाथरूम की टोंटियां तक उखाड़ ले गए चोर
Punjab Weather: पंजाब में गर्मी की दस्तक के बीच बारिश का अलर्ट, आज 11 जिलों में बरसेंगे बादल
Punjab Weather: पंजाब में गर्मी की दस्तक के बीच बारिश का अलर्ट, आज 11 जिलों में बरसेंगे बादल

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget