एक्सप्लोरर

'पूरे देश को आपसे...' नीरज चोपड़ा की जीत पर CM नायब सिंह सैनी की प्रतिक्रिया

Neeraj Chopra News: नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें बधाई दी है. साथ ही कहा कि आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसकी बराबरी करना बेहद मुश्किल होगा.

Neeraj Chopra Silver Medal in Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है. उन्होंने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर सिल्वर मेडल पोजीशन हासिल की. नीरज की जीत पर देशभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है.

इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जैवलिन थ्रो का सुपरस्टार और हरियाणा का होनहार, गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा. पूरे देश को आपसे आशा और उम्मीद थी उस पर आप खरे उतरे. आपने पेरिस में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है.

सीएम सैनी ने आगे लिखा कि लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतकर आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसकी बराबरी करना बेहद मुश्किल होगा. सभी देशवासी और विशेषकर हरियाणावासी आपकी इस शानदार उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं.

‘हरियाणावी छोरों ने कमाल किया’
वहीं सीएम नायब सिंह सैनी ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को भी बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास में नाम दर्ज कर ब्रांज मेडल देश के नाम किया है. विजेता टीम में हरियाणा के तीन खिलाड़ी शामिल रहे हैं और जीत दिलाने में उनकी भूमिका अहम रही है. हिसार के संजय और सोनीपत के सुमित और अभिषेक को विशेष तौर पर बधाई. हरियाणावी छोरों ने टीम स्पिरिट दिखाते हुए हॉकी में कमाल किया है. आपके लाजवाब प्रदर्शन से हर हरियाणावासी का सीना आज गर्व से चौड़ा है.

‘कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी बधाई’
नीरज चोपड़ा की जीत पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पेरिस ओलिंपिक के जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भाई नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से देश के लिए सिल्वर मेडल अर्जित किया है. नीरज को रजत पदक जीतने की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड बिल पर सुखबीर सिंह बादल का बड़ा बयान, 'मुसलमानों से...'

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget