एक्सप्लोरर

Ambala Crime News: हरियाणा के अंबाला में 250 रुपए के लिए हत्या, इलाज के पैसे ना होने पर तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Ambala News: अंबाला में एक व्यक्ति की 250 रुपए के लिए हत्या कर दी गई. मृतक की पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए वो इलाज नहीं करवा पाई.

Haryana News:  हरियाणा के अंबाला में 250 रुपए के लिए एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है. 250 रुपए के लिए एक पड़ोसी ने उसपर डंडों से हमला कर दिया था. जिसके बाद उसे कई जगह गंभीर चोंटे आई. लेकिन पत्नी पैसों की तंगी की वजह से उसका इलाज नहीं करवा पाई और वो घर पर ही सिर्फ हल्दी वाला दूध पिलाती रही, इलाज ना मिलने की वजह से महिला के पति की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

250 रुपए के लिए हुआ था झगड़ा
अंबाला कैंट निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वो पिछले करीब 2 महीने से अपने पति रोबिन के साथ सर्वेंट क्वार्टर में रह रही है और यहीं एक मेजर के घर में मेड का काम करती है. उनके पड़ोस में राहुल नाम का शख्स अपनी पत्नी जीवन के साथ रहता है. कुछ दिनों से उनकी राहुल के परिवार से अनबन चल रही थी. 2 महीने उनका और पड़ोसी राहुल का सामान एक ही ऑटो में सर्वेंट क्वार्टर में लाया गया था. इस दौरान राहुल ने एक हजार रुपए  ऑटो का किराया दे दिया था, तो उसके पति रोबिन ने उसे 500 रुपए दे दिए थे, लेकिन वो 250 रुपए और मांगने लगा उसके पति ने बाद में देने के लिए कहा.

पड़ोसी ने 250 रुपए के लिए किया हमला
मृतक रोबिन की पत्नी शीतल ने पुलिस को दी शिकायत में आगे बताया कि जब वो और उसका पति 21 अप्रैल को दोपहर 1 बजे के करीब बाजार की तरफ जा रहे थे तो पड़ोसी राहुल ने उनपर हमला कर दिया. इस हमले में उसके पति रोबिन को सिर और टांगों पर गंभीर चोंटे आई. आरोपी राहुल जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया. वो अपने पति रोबिन को घर पर लेकर पहुंची पैसे ना होने की वजह से वो घर पर ही उसे हल्दी का दूध पिलाती रही. लेकिन 25 अप्रैल को जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो वो अपने पति को सिविल अस्पताल कैंट लेकर पहुंची, जहां से उसके पति को PGI चंडीगढ़ रेफर करने के लिए कहा गया. लेकिन उसके पास पैसे ना होने की वजह से वो वापस अपने पति को घर ले आई और इस दौरान उसके पति की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई. महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: ‘दिल्ली पर लुटाया जा रहा पंजाब का खजाना’, प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget