एक्सप्लोरर

मोहाली बिल्डिंग हादसे में मिला एक और शव, अब तक 2 की मौत और कई दबे, मकान मालिक के खिलाफ FIR

Mohali Building Collapse: मोहाली में शनिवार को सोहाना इलाके में एक तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की अंशका जताई जा रही है.

Punjab Building Collapse: पंजाब के मोहाली में शनिवार (21 दिसंबर) की शाम एक बड़ा हादसा हुआ है. मोहाली के सोहाना इलाके में एक तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एंव बचाव कार्य शुरू किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, मलबे से अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक महिला है जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के पास स्थित दूसरी बिल्डिंग की बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिससे इस बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई और वह भरभराकर गिर गई. गिरने वाली बिल्डिंग में जिम चल रहा था और घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे. हादसे की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

बचाव कार्य में जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और एनडीआरएफ की टीमों के साथ भारतीय सेना के जवान भी जुटे हुए हैं. वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से भी बचाव कार्य चलाया जा रहा है. प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इस मामले में मोहाली बिल्डिंग के मालिकों परविंदर सिंह और गगन दीप सिंह के खिलाफ बीनएस की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. 

सीएम ने जताया दुख
वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, "साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) के सोहाना के पास एक बहुमंजिला इमारत के हादसे का दुखद समाचार मिला है. पूरा प्रशासन और अन्य बचाव कार्यों वाली टीमें मौके पर तैनात है. मैं प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं. प्रार्थना करते हैं कि कोई जान-माल का नुकसान ना हुआ हो, दोषियों पर कार्रवाई भी करेंगे. लोगों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें."

ये भी पढ़ें- Punjab Nagar Nigam Chunav: पंजाब में 5 निगमों, 44 परिषद और पंचायतों के लिए मतदान शुरू, 3336 उम्मीदवार अजमा रहे किस्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget