एक्सप्लोरर

Punjab: बीजेपी ने मांगा पंजाब के मंत्री लालचंद कटारुचक का इस्तीफा, यौन शोषण का लगा है आरोप

Lal Chand Kataruchakk News: बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह यौन शोषण, यौन दुराचारी व्यवहार, अय्याशी और सबसे बढ़कर नैतिक अधमता और निम्नतम स्तर तक नैतिक पतन की एक भयानक कहानी है.

BJP On Lal Chand Kataruchakk: बीजेपी ने रविवार को पंजाब (Punjab) के मंत्री लालचंद कटारुचक के तत्काल इस्तीफे और उन पर लगे यौन शोषण के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने पीड़ित की ओर से भेजे गए पत्र के बाद शुक्रवार को पंजाब सरकार (Punjab Government) को नोटिस जारी किया, जिसमें कटारुचक पर लगे आरोपों पर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है. पीड़ित ने मंत्री पर उसे और उसके परिवार को धमकी देने का भी आरोप लगाया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘‘यह यौन शोषण, यौन दुराचारी व्यवहार, अय्याशी और सबसे बढ़कर नैतिक अधमता और निम्नतम स्तर तक नैतिक पतन की एक भयानक कहानी है.’’ मंत्री पर पीड़ित की ओर से लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए पूनावाला ने कहा कि कटारुचक ने एक ‘दलित लड़के’ का शोषण किया है.

'कटारुचक पंजाब सरकार में एक प्रभावशाली मंत्री'

शहजाद पूनावाला ने कहा, "हम मंत्री के तत्काल इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं, जिसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका न हो." पूनावाला ने कहा कि कटारुचक पंजाब सरकार में एक 'प्रभावशाली' मंत्री हैं और उनके मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ 'बहुत करीबी संबंध' हैं. उन्होंने कहा कि जब तक कटारुचक पंजाब सरकार में मंत्री हैं, तब तक उनके खिलाफ लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती. पूनावाला ने दावा किया कि पीड़ित के जीवन को खतरा है.

पीड़ित ने क्या दावा किया?

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पीड़ित के पत्र का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा था कि कटारुचक ने पीड़ित से कथित तौर पर ‘‘2013-14 में फेसबुक पर दोस्ती का अनुरोध भेजकर संपर्क किया था और जब उसने इसे स्वीकार कर लिया तो कटारुचक ने उसके करीब आना शुरू कर दिया.’’ पीड़ित ने दावा किया, "चूंकि वह (कटारुचक) एक प्रभावशाली व्यक्ति थे, उन्होंने मुझे सरकारी नौकरी देने का वादा किया था जिसके कारण मैं चुप रहा. उस समय कुछ भी समझ पाने के लिए मेरी उम्र बहुत कम थी. लेकिन, उनकी यौन ज्यादती 2021 तक जारी रही. हालांकि, वह मुझसे आखिरी बार 2021 में दीपावली पर मिले थे और उन्होंने न तो मुझे नौकरी दी और न ही वह उसके बाद मुझसे मिले."

'मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की मिल रही धमकी'

पीड़ित ने आरोप लगाया, "मैं अब भागता फिर रहा हूं और दिल्ली में शिकायत दर्ज करा रहा हूं क्योंकि मंत्री मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं." हाल में कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने इस मामले पर एक वीडियो पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को सौंपा था. सूत्रों ने शनिवार को जानकारी दी कि राज्यपाल ने कटारुचक के आपत्तिजनक वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री मान को भेज दी है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो से छेड़छाड़ नहीं की गई है.

पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा गया

पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया और मुख्य सचिव के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच करने तथा डाक या ईमेल के माध्यम से कार्रवाई रिपोर्ट 'तत्काल' प्रस्तुत करने को कहा. आयोग ने उनसे पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराने को भी कहा.

ये भी पढ़ें- Amritsar Blast: अमृतसर ब्लास्ट को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का AAP सरकार पर हमला, कहा- ‘अपने दिल्ली वाले आकाओं को…’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget