एक्सप्लोरर

Amritsar Blast: अमृतसर ब्लास्ट को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का AAP सरकार पर हमला, कहा- ‘अपने दिल्ली वाले आकाओं को…’

Amritsar Blast News: अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट में एक रेस्तरां में विस्फोट को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया कि जिस जंग में राजा की जान को खतरा न हो उसे जंग नहीं राजनीति कहते हैं.

Navjot Singh Sidhu On Amritsar Blast: पंजाब (Punjab) के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के पास हेरिटेज स्ट्रीट (Heritage Street) में एक रेस्तरां में विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए. हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह आतंकी हमला नहीं बल्कि एक हादसा था. दरबार साहिब के पास व्यस्त हेरिटेज स्ट्रीट में शनिवार रात धमाका हुआ, जिसके बाद दहशत फैल गई. मौके पर मौजूद कई श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने इसे आतंकी विस्फोट माना. इस विस्फोट को लेकर कांग्रेस (Congress) नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर निशाना साधा है.

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया, "जिस जंग में राजा की जान को खतरा न हो उसे जंग नहीं राजनीति कहते हैं. 1200 सिक्योरिटी वालों के कवच में महफूज रहकर जब 'Most Protected' मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनके अपने राज्य में खुले आम कत्ल, फिरौतियां और लूट होते देख रहा हो तो पतन निश्चित है."

'क्या यह पंजाब को बदनाम करने की साजिश है'

सिद्धू ने ट्वीट में आगे लिखा, "अमन-अमान जब बिगड़ जाए, जान-माल महफूज न हो, दुकानों में ग्राहक न हो, कारोबारी प्रदेश छोड़ के जाना शुरू कर दें, नौजवान पलायन करे, सूबे की एक लाख करोड़ की संपत्ति बिक जाए और राज करने वाले बस खुद को और अपने दिल्ली वाले आकाओं को सुरक्षित करने में व्यतीत हो तो जहां प्रदेश की वित्तीय स्थिति बदतर होती है, वहीं अराजकता का माहौल पैदा होता है. क्या यह पंजाब को बदनाम करने की और मुद्दों से भटकाने की साजिश है या फिर सरकार अनाड़ी और नाकाबिल है. दोनों परिस्थितियों में हार पंजाब की है. दुर्भाग्यपूर्ण है. Punjab Must Win."

पुलिस अधिकारी ने विस्फोट पर क्या कहा? 

गौरतलब है कि विस्फोट के बाद पुलिस अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है. एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि विस्फोट संभवत: एक रेस्तरां की चिमनी में हुआ. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मेहताब सिंह ने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है. आसपास की इमारतों की खिड़कियों के केवल शीशे टूट गए और इमारतों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- Punjab: पंजाब में अब BJP और अकाली दल में नहीं होगा गठबंधन, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget