एक्सप्लोरर

Haryana Politics: लोकसभा और विधानसभा चुनाव क्या अलग-अलग लड़ेगी बीजेपी-जेजेपी? देविंदर बबली ने किया ये दावा

जजपा सभी 10 संसदीय क्षेत्रों में रैलियां करने वाली है. पहली रैली दो जुलाई को सोनीपत संसदीय क्षेत्र में होगी. वही सभी 10 लोकसभा सीटों और 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है.

Haryana News: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली सरकार में सहयोगी जननायक जनता पार्टी (JJP) ने सोमवार को भाजपा के साथ किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया.  जजपा ने साथ ही कहा कि मौजूदा व्यवस्था के तहत अगला चुनाव लड़ने पर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है. जजपा का कहना है कि वह सभी 10 लोकसभा सीटों और 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. 

10 संसदीय क्षेत्रों में जजपा की रैली
जजपा नेता एवं हरियाणा के मंत्री देविंदर सिंह बबली ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी पार्टी आने वाले हफ्तों में हरियाणा के सभी 10 संसदीय क्षेत्रों में रैलियां करेगी क्योंकि पार्टी राज्य में लोगों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना बना रही है. बबली ने कहा कि पहली रैली दो जुलाई को सोनीपत संसदीय क्षेत्र में होगी. उन्होंने कहा पहले चरण में पांच विधानसभा क्षेत्रों में अगस्त तक जनसभाएं की जाएंगी. 

गठबंधन के विवाद पर भी बोले बबली
बीजेपी के साथ अनबन की खबरों के बारे में पूछे जाने पर, बबली ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हाल में दिए गए उस बयान का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि गठबंधन बरकरार है और जारी रहेगा. बबली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद कहा था कि गठबंधन मजबूत हो रहा है और सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी. 

चुनावों में गठबंधन पर बोले थे डिप्टी सीएम
आपको बता दें कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का भी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर कहा था कि अभी स्पष्ट नहीं कि वो गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेंगे या अलग-अलग, इसपर कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगा. चौटाला ने कहा था कि उचाना सीट इतना बड़ा मुद्दा नहीं है कि जिससे गठबंधन पर कोई असर पड़े.

यह भी पढ़ें: Haryana: CM खट्टर का एलान- राज्य के पद्म पुरस्कार विजेताओं को मिलेगी 10 हजार रुपए मासिक पेंशन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget