एक्सप्लोरर

Manu Bhaker: मनु भाकर को उनके गांव में किया गया सम्मानित, शादी के सवाल पर शरमाईं, जानें- क्या कहा?

Manu Bhaker News: पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर शादी के सवाल पर शरमाती नजर आईं. वहीं हाल ही में वे भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से मुलाकात करने के लिए भी पहुंचीं.

Manu Bhaker Latest News: पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतने वाली शूटर मनु भाकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. उनकी शादी को लेकर भी काफी चर्चाएं की जा रही हैं. इसपर खुद मनु भाकर की प्रतिक्रिया आई है. उनसे जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया तो वे शरमा गईं और कहा कि अभी कुछ सोचा नहीं है. भगवान जो भी देखें आने वाले सालों में, मेरा अभी तो सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही ध्यान है. मेरा लक्ष्य है देश के लिए गोल्ड जीतना.

मनु भाकर ने टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव से मुलाकात
पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद मनु भाकर तीन महीने के ब्रेक पर हैं. इस दौरान उन्होंने भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव से मुलाकात की. इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो भी शेयर की. साथ ही लिखा है कि वे मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर इस बल्लेबाज से नए खेल का तकनीकी ज्ञान ले रही हैं. उनकी पोस्ट को देखकर तो अभी यहीं लगता है कि कई खेलों में हाथ आजमा चुकी मनु भाकर अब क्रिकेटर बनने के मूड में हैं. 

बता दें कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक के 10 मीटर एयर पिस्टल के इंडीविजुअल और मिक्सड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. मनु भाकर एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं.

मनु भाकर के गांव में स्वागत समारोह
वहीं पेरिस ओलंपिक में दो पदकों पर कब्जा करने वाली मनु भाकर के गांव में रविवार को उनके सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इसको लेकर रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा, "एक ही ओलंपिक संस्करण में 2 पदक जीतने का करिश्मा करने वाली मेरे लोकसभा क्षेत्र के गांव गोरिया (झज्जर) की हमारी बहन मनु भाकर के स्वागत समारोह में शामिल हुआ. इस अवसर पर मनु भाकर को सम्मानित किया और स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं. अगली बार म्हारी बहन गोल्ड पर सटीक निशाना लगाकर देश-प्रदेश को विश्व मानचित्र पर गौरवान्वित करेगी."

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला की दो टूक, 'BJP के साथ नहीं जाऊंगा', इंडिया गठबंधन पर क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget