एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: मालविका सूद को तय है मोगा से टिकट मिलना, चरणजीत चन्नी ने किया यह दावा

Punjab Election: चरणजीत सिंह चन्नी ने मोगा से विधायक हरजोत कमल को कोई और जिम्मेदारी देने की बात कही है. इससे मालविका सूद का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है.

Punjab Election 2022: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद (Malvika Sood) कांग्रेस में शामिल होने के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ती नज़र आएंगी. कांग्रेस पार्टी मालविका सूद को मोगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रही है. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने मालविका की 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मोगा से उम्मीदवारी का समर्थन किया है.

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मालविका सूद का कांग्रेस में शामिल होना महत्वपूर्ण घटना है. वह मुख्यमंत्री चन्नी के साथ सूद के मोगा जिले स्थित आवास पर गए और सोनू सूद की बहन को पार्टी की सदस्यता दिलाई. सिद्धू ने कहा, ''यह बहुत दुर्लभ है कि पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री दोनों किसी के घर यह सम्मान देने गए, वह इसकी हकदार हैं.''

चरणजीत सिंह चन्नी ने साफ कर दिया है कि मोगा से मालविका सूद ही कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार होंगी. मालविका सूद की दावेदारी पर चन्नी ने कहा, ''क्या अब कुछ कहने को बचा है.''

हरजोत कमल हैं नाराज

चन्नी के बयान से साफ है कि मालविका मोगा सीट से पार्टी की पसंद होंगी. मालविका के कांग्रेस में शामिल होने से मौजूदा विधायक हरजोत कमल नाराज हैं. हरजोत कमल पार्टी द्वारा मोगा से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन नहीं किए जाने से नाराज हैं और इसका संकेत उनकी अनुपस्थिति से मिलता है.

चरणजीत सिंह चन्नी ने हालांकि हरजोत कमल को मनाने का दावा किया है. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ''हरजोत कमल हमारे विधायक हैं. वह बहुत प्रतिभाशाली हैं. वह मेरे भाई है. हमने मिलकर पार्टी और सरकार में काम किया. हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और समायोजित करने की जरूरत पड़ी तो हम वह करेंगे.''

Punjab Election: नवजोत सिंह सिद्धू के 'पंजाब मॉडल' से चरणजीत चन्नी गायब, कहा- राज्य में चल रहा है माफिया राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget