एक्सप्लोरर

Ludhiana West Bypoll 2025: 'अगर AAP हारी, तो लुधियाना में...’, अरविंद केजरीवाल ने क्यों कही इतनी बड़ी बात?

Ludhiana West Assembly Bypoll 2025: लुधियाना वेस्ट उपचुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से अपील की कि अगर AAP नहीं जीती तो सभी विकास कार्य रुक जाएंगे. उन्होंने संजीव अरोड़ा को जिताने की अपील की.

Ludhiana West Assembly By-Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आगामी उपचुनावों के लिए लगातार लोगों के बीच जाकर वोट की अपील कर रहे हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने बुधवार (11 जून) को भी लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाताओं से भावनात्मक अपील की. उन्होंने कहा कि अगर इस उपचुनाव में 'आप' नहीं जीती तो लुधियाना में चल रहे सभी विकास कार्य ठप हो जाएंगे.

उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी अन्य दल के उम्मीदवार को वोट न दें. यह सीट AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के कारण खाली हुई थी. यहां 19 जून को मतदान और 23 जून को मतगणना होगी.

अगर चाहते हैं इलाके में काम हो, तो AAP ही चुनें- केजरीवाल
केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर लुधियाना में AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए प्रचार किया. सुनेत में आयोजित एक सभा में उन्होंने कहा, "अगर आप चाहते हैं कि आपके इलाके में काम हो, तो सिर्फ AAP विधायक ही उसे सुनिश्चित कर सकते हैं. अन्य पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का मतलब होगा विकास कार्यों का रुक जाना."

संजीव अरोड़ा को जीतने पर बनाया जाएगा कैबिनेट मंत्री- केजरीवाल
सभा में केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा की कार्यशैली और उनकी विनम्रता की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि अरोड़ा ने पहले भी लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए हैं.

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु पर हमला बोलते हुए कहा, "अगर आप आशु को वोट देंगे, तो आपके काम रुक जाएंगे. वह कोई निधि नहीं ला सकते और केवल मुख्यमंत्री को अपशब्द कहते रहते हैं." केजरीवाल ने अरोड़ा को गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने वाला नेता बताया और कहा कि जीत मिलने पर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि AAP सरकार ने पहले दिन से काम शुरू किया, जबकि अन्य सरकारें कार्यकाल के आखिरी महीनों में सक्रिय होती हैं. मान ने संजीव अरोड़ा की सराहना करते हुए कहा कि वह जनता के भरोसे पर खरे उतरने वाले नेता हैं और उनकी जीत से लुधियाना की तरक्की सुनिश्चित होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget