एक्सप्लोरर

Ludhiana Mayor Election 2025: पंजाब के लुधियाना में AAP का खेला, इंद्रजीत कौर बनीं मेयर, रह चुकी हैं स्कूल की प्रिंसिपल

Ludhiana Mayor Election 2025: 21 दिसंबर को हुए निकाय चुनाव में लुधियाना में आम आदमी पार्टी (आप) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. इसके बाद इंद्रजीत कौर मेयर चुनी गई हैं.

Ludhiana New Mayor: आम आदमी पार्टी (AAP) की पार्षद इंद्रजीत कौर सोमवार (20 जनवरी) को लुधियाना नगर निगम की नई मेयर चुनी गईं. आप के राकेश पराशर सीनियर डिप्टी मेयर चुने गए, जबकि प्रिंस जौहर डिप्टी मेयर चुने गए. 

इंद्रजीत कौर एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल रही हैं. उनके पास कॉमर्स की डिग्री है. उन्होंने एमबीए और बीएड भी किया है. इसके अलावा कौर लुधियाना जिले की AAP की महिला विंग की अध्यक्ष हैं.

कौन हैं राकेश पराशर?

पूर्व कांग्रेस नेता राकेश पराशर पांच बार के पार्षद हैं. उनके भाई अशोक पराशर पप्पी लुधियाना सेंट्रल से AAP के विधायक हैं. लुधियाना मेयर का पद इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित था.

लुधियाना नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव 95 नवनिर्वाचित नगर पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद हुए. पिछले महीने 21 दिसंबर को हुए निकाय चुनावों में आप कुल 95 वार्डों में से 41 जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. यहां मेयर बनने के लिए 48 वोटों की जरूरत होती है.

कांग्रेस-बीजेपी ने किया बहिष्कार

ऐसे में कांग्रेस के चार पार्षद, दो निर्दलीय और एक बीजेपी पार्षद AAP में शामिल हो गए, इससे आप को 48 का बहुमत का आंकड़ा मिल गया. मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए नामों का प्रस्ताव किए जाने के बाद कांग्रेस और बीजेपी पार्षदों ने सदन का बहिष्कार किया.

चुनाव में कांग्रेस ने 30, बीजेपी ने 19, शिरोमणि अकाली दल ने 2 सीटें जीती. वहीं 3 सीटों पर निर्दलीयों को जीत मिली.

चुनाव से पहले पंजाब आप ने एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, ''आज आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा के नेतृत्व में लुधियाना निगम के मेयर पद के लिए इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए राकेश पराशर और डिप्टी मेयर के लिए प्रिंस जौहर को मनोनीत किया गया है. सभी प्रत्याशियों और पार्षदों को हमारी ओर से बधाई.''

केंद्र के बातचीत के न्यौते के बाद 121 किसानों ने तोड़ा अनशन, डल्लेवाल के समर्थन में कर रहे थे प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget