एक्सप्लोरर

Ludhiana Gas Leak: मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा, जानें- लुधियाना गैस लीक हादसे की पूरी अपडेट

Ludhiana Gas Leak Update: लुधियाना में गैस के असर को कम करने के लिए सीवरेज में कास्टिक सोडा डाला गया है. कास्टिक सोडा डालने के बाद केमिकल के रिएक्शन को काफी हद तक कम किया गया है.

Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां जहरीली गैस रिसाव के कारण 5 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि 10 से अधिक लोग बेहोश हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल में इलाज के बाद बचाया जा सका. मरने वालों में 5 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं. एनडीआरएफ के अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आया कि सुआ रोड स्थित सीवर मैनहोल में गैस H2S (हाइड्रोजन सल्फाइड ) थी. इस गैस की चपेट में आने से लोगों की मौत हुई हैं. 

वहीं गैस के असर को कम करने के लिए सीवरेज में कास्टिक सोडा डाला गया है. घटना स्थल पर टीपीएम लेवल अधिकारियों ने चेक किया तो 200 मिला जो काफी घातक है. कास्टिक सोडा डालने के बाद केमिकल के रिएक्शन को काफी हद तक कम किया गया है. फिलहाल, अभी जरूरत है कि इलाके को सील ही रखा जाए. जिन दो घरों के पारिवारिक सदस्य इस गैस की चपेट में आए हैं उसका बड़ा कारण यह सामने आया है कि उन दोनों घरों के पास ही सीवरेज मैनहोल है.

मान सरकार ने दिया मुआवजा
बता दें कि एक परिवार के पांच सदस्यों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है. वहीं चार अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसके साथ ही संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया गया. वहीं इस हादसे को लेकर डॉक्टरों ने कहा कि गैस का असर लोगों के फेफड़ों पर नहीं बल्कि दिमाग पर पड़ा है. सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की बात कही है. 

आस पास के लोग भी हुए बेहोश
ग्यासपुरा में सुआ रोड पर जिस करियाना दुकान के पास यह हादसा हुआ, उसके आसपास घनी आबादी वाला इलाका है. यहां 300 मीटर के दायरे में कई लोग सड़कों और घरों में बेहोशी की हालत में पड़े मिले. आसपास के ढाबों के लोग भी बेहोश हो गए. प्रशासन ने ड्रोन की मदद से पूरे एरिया में सर्च अभियान चलाया गया. घटना स्थल पर पहुंचे लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने बताया कि घटना वाली इमारत से सभी लोगों को निकाला जा चुका है.

लगातार हो रही गैस लीकेज की जांच
वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों के मुताबिक जिन लोगों की मौत हुई, उनके रेस्पिरेटरी सिस्टम में दम घुटने का कोई लक्षण नहीं दिखा. मौत की वजह न्यूरोटॉक्सिन (नर्वस सिस्टम पर असर करने वाला जहर) हो सकता है. सीवरेज मैनहोल में केमिकल रिएक्शन के बाद ही लोग मरे हैं. नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स (NDRF) की टीमों ने पूरी रात हवा की क्वालिटी चेक की है. गैस लीकेज की जांच के लिए लगातार मशीनें लगी हुई हैं.

ये भी पढ़ें:- Waris Punjab De: जेल में कैसी कट रही हैं अमृतपाल सिंह की रातें? मुलाकात के बाद चाचा ने बताया 'सच'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget