एक्सप्लोरर

Ludhiana Fire Breaks: पंजाब के लुधियाना में कपड़े की फैक्ट्री में आग का तांडव, इलाके में मची अफरा-तफरी

Ludhiana Fire News: पंजाब के लुधियाना में गुरुवार की सुबह एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई. इसके बाद 13 दमकल की गाड़ियों ने करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया. आग से भारी नुकसान हुआ है.

Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में घनी आबादी वाले इलाके बाजवा नगर में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में गुरुवार सुबह आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. आग पर काबू पाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा, जिसमें 13 दमकल की गाड़ियों की मदद ली गई. फैक्ट्री में मौजूद तैयार कपड़े और कच्चा माल आग में खाक हो गया. आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है.

लुधियाना के घनी आबादी वाले इलाके बाजवा नगर में तीन सगे भाइयों की तीन कपड़े की फैक्ट्रियां एक साथ हैं. इसमें से किसी में स्कूल ड्रेस तो किसी में अन्य गारमेंटस बनते हैं. इसको लेकर यहां बहुत ज्यादा संख्या में कपड़े के थान रखे हुए थे. इस दौरान गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब अचानक आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते तीन फैक्ट्रियों को चपेट में ले लिया.

राहगीरों ने फैक्ट्री मालिकों को सूचना

फैक्ट्रियों से निकलती आग की लपटों को देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिकों को फोन कर दी. लोगों ने खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए. वहीं करीब आधे घंटे के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वहीं आग लगने से फैक्ट्रियों में रखे कपड़े और मशीनरी आग में जलकर स्वाहा हो गए.

सितंबर में मोहाली की केमिकल फैक्ट्री में लगी थी आग

बता दें कि इससे पहले सितंबर महीने में मोहाली की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया था. इस आग से कुछ लोग भी झुलस गए थे. इसके अलावा अक्टूबर माह में अमृतसर की एक दवा फैक्ट्री में आग लगने से चार लोगों की झुलसने से मौत हो गई थी. अमृतसर के बाहर इलाके मजीठा मार्ग पर नागकलां गांव में ये दवाई बनानी की फैक्ट्री है.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: पंजाब के CM मान ने 1 नवंबर को होने वाली डिबेट का रखा ये नाम, जानें- किन्हें मिलेगा बोलने का मौका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget