एक्सप्लोरर

लुधियाना उपचुनाव: इस उम्मीदवार को बताया ‘नेल्सन मंडेला’? जानिए सीएम मान ने किसका उड़ाया मजाक

Ludhiana Bypolls: लुधियाना उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत मान ने 'आप' उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में जनता से वोट मांगे. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- “अब आपके पास ईमानदार विकल्प है."

Ludhiana Bypolls: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने रविवार (8 जून) को लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. उन्होंने जनता से 'AAP' के विकास और प्रगति के विजन को समर्थन देने की अपील की. 

मान ने जवड्डी गांव और वार्ड नंबर 64 में दो जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, "हमने किसी को पैसे देकर नहीं बुलाया, बल्कि केवल सादगी से निमंत्रण दिया, और आप इतनी बड़ी संख्या में आए. यह हमारे तीन साल के शासन में आपके भरोसे को दर्शाता है."

मान ने की वोट की अपील, कहा- भरोसे को बनाए रखेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपचुनाव एक दम अचानक है क्योंकि जनता ने पहले ही अपना जनादेश दे दिया था, लेकिन हमारे विधायक गोगी जी के निधन के कारण सीट खाली हुई. पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा, "अब हम आप पर दोबारा भरोसा जता रहे हैं कि आप हमारे ऊपर जताए गए विश्वास को आगे बढ़ाएं. 19 जून को 'झाड़ू' के बटन को दबाकर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे, और हमारी जिम्मेदारी शुरू होगी. हम वादा करते हैं कि आपके भरोसे को बनाए रखेंगे."

'आशु है जरूरी', लेकिन आखिर हैं कौन वो? नेल्सन मंडेला?- मान 
अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए मान ने कांग्रेस प्रत्याशी भरत भूषण आशु पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “आशु का घमंड और गुस्सा चरम पर है. अगर वो अभी ऐसे हैं, तो विधायक बनने के बाद क्या करेंगे? जब वो मंत्री थे तब उन्होंने जनता को अपमानित करने के अलावा कुछ नहीं किया. विपक्षी पार्टियां चुनावी अभियान में घमंड से काम लेती हैं, जबकि हम प्रेम और सम्मान से वोट मांगते हैं. वे नारे लगाते हैं 'आशु है जरूरी', लेकिन आखिर हैं कौन वो? नेल्सन मंडेला?” उन्होंने कहा कि पहले मजबूरी में उन्हें चुनना पड़ता था, लेकिन अब जनता के पास ईमानदार विकल्प है.

सीएम मान ने कहा कि AAP प्रत्याशी संजीव अरोड़ा जनता की सेवा को लेकर समर्पित हैं और उनमें काम करने का जज्बा है. उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे ऐसे उम्मीदवार को चुनें जो उनकी समस्याओं को समझता हो, न कि ऐसे नेता को जो अपनी ही पार्टी से लड़ता हो. "आशु अपनी ही पार्टी और नेताओं से उलझे रहते हैं, विधायक बनकर भी वही करेंगे," उन्होंने कहा. मान ने अंत में कहा कि संजीव अरोड़ा जनता के आशीर्वाद से जीतने और पूरी तरह जनता की सेवा में समर्पित रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget