एक्सप्लोरर

Gurpreet Gogi News: पंजाब में AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Gurpreet Gogi MLA News: पंजाब में आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. डीसीपी जसकरण सिंह तेजा के मुताबिक मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

Gurpreet Gogi MLA Ludhiana: पंजाब के लुधियाना पश्चिमी से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की सिर में गोली लगने से मौत हो गई. कयास यह लगाए जा रहे हैं कि विधायक ने अपने 'आप' को गोली मारी है. 'आप' विधायक की मौत कैसे हुई, गोली अचानक कैसे चली या उन्होंने खुद अपने 'आप' गोली मारी या फिर किसी और ने गोली चलाई के बारे अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता.

डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने 'आप' विधायक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें मृत अवस्था में डीएमसी अस्पताल लाया गया था. उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है. यह घटना देर रात 12 बजे की है. घटना से पहले उन्होंने हर रोज की तरह रात में खाना खाया था. पुलिस आयुक्त कुलदीप चहल और उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल डीएमसीएच में मौजूद हैं. 'आप' विधायक की मौत की वजह का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने कहा कि परिवार के सदस्यों के अनुसार उन्होंने खुद को गलती से गोली मार ली. उनके सिर में गोली लगी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा. 'आप' विधायक  गुरप्रीत बस्सी गोगी के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और बेटी है.

विधायक गोगी की मौत की पुष्टि लुधियाना 'आप' जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह मक्कड़ और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने भी की है. विधायक को गोली लगने की खबर मिलते ही कमिश्नर चहल भी अस्पताल पहुंचे गए थे. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि विधायक बस्सी ने आत्महत्या की है या फिर उनकी मौत दुर्घटनावश गोली लगने से हुई है.

गुरप्रीत गोगी की मौत पर पंजाब 'आप' के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, "ये बहुत ही दुखद खबर है. वह बहुत प्यारे और जिंदादिल इंसान थे. आज वह हम सबको छोड़कर चले गए. हम उनके परिवार को संवेदना देने पहुंचे हैं. ये खबर सूनकर मुझे बहुत दुख हुआ है. पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है."

नई एग्रीकल्चर मार्केट‍िंग पॉल‍िसी के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, मसौदे की कॉपियां जलाकर निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget