एक्सप्लोरर

पंजाब में AAP-कांग्रेस नहीं करेगी गठबंधन? सीएम भगवंत मान के बाद अब पार्टी का आया बयान

Punjab Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं. यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सीट शेयरिंग पर समझौता कर पाएंगी या नहीं, इसको लेकर अब नई जानकारी आई है.

Punjab News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीट बंटवारे को लेकर सवाल अब भी अनसुलझा है. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा है कि उनकी आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी. हालांकि आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

आप नेता और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा, ''कोई नई बात नहीं है. शुरू से ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की लोकल यूनिट कहती रही है कि यहां दोनों पार्टी में गठबंधन की जरूरत नहीं है. इसपर अंतिम फैसला यहां होने वाली बैठक में लिया जाएगा. जब कमेटी सुझाव देगी, उसे वरिष्ठ नेताओं को बताया जाएगा. उसके बाद निर्णय लिया जाएगा. अभी फैसला नहीं हुआ है.'' 

इन राज्यों में सीट बंटवारे पर चल रही बात
बता दें कि कांग्रेस और आप में सीटों को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं. दोनों ही पार्टी में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और गुजरात में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है. हालांकि कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका. लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा के बीच आप और कांग्रेस ने चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के लिए गठबंधन किया है. बुधवार (24 जनवरी) को ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी. हालांकि इसपर कांग्रेस के बयान में नरमी दिख रही है.

ममता बनर्जी के रुख पर कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ''ममता बनर्जी का पूरा बयान है कि हम बीजेपी को हराना चाहते हैं. ये एक लंबा सफर है. रास्ते में कभी-कभी स्पीड ब्रेकर आ जाते हैं, कभी-कभी हरी बत्ती आ जाती है. तृणमूल कांग्रेस INDIA गठबंधन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्तंभ है. हम ममता बनर्जी के बिना INDIA गठबंधन की कल्पना नहीं कर सकते हैं. कुछ न कुछ रास्ता निकाला जाएगा."

ये भी पढ़ें- Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ में  30 जनवरी को होगा मेयर का चुनाव, हाई कोर्ट ने तय की तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget