एक्सप्लोरर

गुरुग्राम से हिसार तक 200 किमी साइकिल चलाकर वोट डालने जाएंगे सुभाष चंद्र, मतदान के लिए कर रहे प्रेरित

Gurugram News: वरिष्ठ नागरिक राजदूत सुभाष चंद्र 200 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपने पैतृक गांव में मतदान करेंगे. गुरुग्राम में रहने वाले चंद्र मतदान को प्रेरित करने के लिए रास्ते में लोगों से मिलेंगे.

Lok Sabha Election Awareness Campaigning On Bicycle: मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने को साइकिल से अभियान चला रहे मनोनीत सीनियर सिटीजन ब्रांड एम्बेसडर सुभाष चंद्र ने एक अनोखा निर्णय लिया है. भले ही वे गुरुग्राम में रहते हों, लेकिन उनका अपना वोट अपने पैतृक गांव हिसार जिला के कालीरावण में है. अपना वोट डालने के लिए वे 200 किलोमीटर साइकिल चलाकर गांव जाएंगे.

सुभाष चंद्र हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव कालीरावण के रहने वाले हैं. सरकारी सेवा से सेवानिवृति के बाद गुरुग्राम में ही वे रह रहे हैं. गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने उन्हें सीनियर सिटीजन ब्रांड एम्बेसडर बनाया है. सीनियर सिटीजन ब्रांड एंबेसडर सुभाष चंद्र ने बताया कि 25 मई की सुबह वे 4 बजे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए गुरुग्राम से रवाना होंगे. 

लोगों को मतदान के लिए करेंगे प्रेरित
गुरुग्राम से कालीरावण के करीब 10 घंटे के सफर में उनकी साइकिल यात्रा झज्जर, रोहतक, महम, हांसी, हिसार आदि स्थानों से गुजरेगी. वे रास्ते में भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे. गुरुग्राम जिला में भी मई की गर्मी के बावजूद वे प्रतिदिन साइकिल चलाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

मंडी सुपरवाइजर के पद से हुए हैं सेवानिवृत
मंडी सुपरवाइजर के पद से सेवानिवृत सुभाष चंद्र अलग-अलग अवसरों पर विभिन्न सामाजिक सरोकारों को लेकर साइकिल यात्रा निकाल चुके हैं. वर्ष 2021 में भी जल और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को लेकर सुभाष चंद्र भारत से नेपाल तक साइकिल यात्रा निकाल चुके हैं. उनकी 25000 किलोमीटर लंबी वह यात्रा भारत के 21 और नेपाल के तीन राज्यों से होकर गुजरी थी. 

उत्साह व जज्बे को बताया प्रशंसनीय
गुरुग्राम शहर में विभिन्न जागरूकता के प्रयासों में वे हमेशा अग्रणी रहे हैं. इन दिनों भी वे प्रतिदिन 70 से 100 किलोमीटर साइकिल चलाकर गुरुग्राम जिला के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दे रहे हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने मतदान के प्रति उनके उत्साह व जज्बे को प्रशंसनीय बताया. स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी हितेश कुमार मीणा ने सुभाष चंद्र को मतदान करने के लिए समर्पित उनकी यात्रा को शुभकामनाएं दी है.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Punjab Lok Sabha Elections: पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले BJP को झटका! स्वर्ण सलारिया AAP में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

303 ट्रांजैक्शन और 75 करोड़ का चूना! चंडीगढ़ पुलिस ने खोला बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत का काला चिट्ठा
303 ट्रांजैक्शन और 75 करोड़ का चूना! चंडीगढ़ पुलिस ने खोला बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत का काला चिट्ठा
Punjab: पठानकोट में 5 दिनों से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजन बोले- हत्या हुई
Punjab: पठानकोट में 5 दिनों से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजन बोले- हत्या हुई
Punjab: पेंशनरों के हक में हाई कोर्ट का हथौड़ा! पंजाब सरकार को बकाया भुगतान करने का सख्त आदेश
Punjab: पेंशनरों के हक में हाई कोर्ट का हथौड़ा! पंजाब सरकार को बकाया भुगतान करने का सख्त आदेश
Punjab: : मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई महिला की जान, 4 लाख का हार्ट ऑपरेशन हुआ बिल्कुल मुफ्त
Punjab: : मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई महिला की जान, 4 लाख का हार्ट ऑपरेशन हुआ बिल्कुल मुफ्त

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget