एक्सप्लोरर

'ये जो देशभक्ति दिखा रहे थे, सब...', अंबाला में कुमारी सैलजा ने 'कांग्रेस संदेश यात्रा' के दौरान और क्या कहा?

Congress Sandesh Yatra: कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य में भी हमें बदलाव लाना पड़ेगा. हरियाणा पर सारे देश की नजरें टिकी हैं.

Haryana Congress Sandesh Yatra: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सांसद कुमारी सैलजा ने शनिवार (27 जुलाई) को अंबाला से 'कांग्रेस संदेश यात्रा' की शुरुआत की. इस दौरान पूर्व मंत्री वीरेंद्र चौधरी समेत सैकड़़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कांग्रेस सांसद सैलजा ने इस यात्रा के दौरान लोगों से प्रदेश में बदलाव की अपील की. साथ उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा, ''एक ध्येय, एक अभिप्राय हरियाणा में सबको न्याय. अंबाला के अग्रसेन चौक में सहस्त्र पग एक पथ व लक्ष्य की ओर अग्रसर हो गए. चौ. बीरेंद्र सिंह जी के साथ 'कांग्रेस संदेश यात्रा' के शुभारंभ पर जनता ने छतों, चारदीवारी और बालकनी से न्याय का उद्घोष कर दिया.''

अंबाला में यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने कहा, ''राहुल गांधी जी ने दक्षिण से उत्तर तक और पूर्व से पश्चिम तक यात्रा की थी. ये 10 हजार किमी की यात्रा थी. हम राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं. पिछले 10 साल तक पीएम मोदी जी की सरकार रही और उन्होंने क्या क्या कहा और कैसे-कैसे वायदे किए. सबसे ज्यादा उनकी पोल वीरेंद्र सिंह चौधरी जी ने खोली''.

उन्होंने आगे कहा, ''वीरेंद्र चौधरी ने 10 साल देखा कि ये जो देशभक्ति दिखा रहे थे, सब खोखलापन था. इस बार राहुल गांधी जी की मेहनत, आपलोगों की मेहनत रंग लाई. बीजेपी नारे लगाती थी कि हम 400 पार आएंगे. बीजेपी को इस बार बहुमत भी नहीं मिली वो 241 पर आकर रुक गए. अगर लोगों को थोड़ा सा और वक्त मिल जाता तो आप देखते कि ये डेढ़ सौ से नीचे आए हुए रहते क्योंकि इनकी नीतियां जनविरोधी रही हैं.''

कुमारी सैलजा ने कहा, ''अब समय आ गया है कि राज्य में भी हमें बदलाव लाना पड़ेगा. हरियाणा पर सारे देश की नजरें टिकी हैं. लोकसभा में बजट पर मुझे बोलने का मौका मिला. हमारे नेताओं का आदेश हुआ. राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जी का आदेश हुआ कि बजट पर सबसे पहले आप ही बोलेंगी. मैं समझती हूं कि ये मेरा सौभाग्य था. मैं हमेशा सिरसा के लोगों को कहती हूं कि जितना हक आपका है, उतना ही हक मेरे ऊपर अंबाला का है. मैं तो सबकी मोहताज हूं. 

उन्होंने ये भी कहा, ''पूरे हरियाणा में जो लोगों का प्यार हमें मिल रहा है. इस तिरंगे को, राहुल गांधी के संदेश को जो प्यार मिल रहा है, उसके हम शुक्रगुजार हैं. आपने अंबाला से आगाज किया है. हम पूरे प्रदेश में राहुल जी और कांग्रेस का संदेश लेकर घुमेंगे ताकि यहां भी बदलाव आए. शंभु बॉर्डर का बड़ा मुद्दा है. इसे बीजेपी ने 6 महीने से बंद किया हुआ है. यहां का व्यापार और लोगों का आना जाना प्रभावित है. किसान मजदूर और व्यापारी सभी को दिक्कतें हो रही हैं''. 

ये भी पढ़ें:

हरियाणा में अस्थाई कर्मचारी होंगे स्थाई? कैबिनेट बैठक में CM नायब सिंह सैनी ले सकते हैं फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget