एक्सप्लोरर

हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट पर इस दिन होगा उपचुनाव, खट्टर के इस्तीफे के बाद खाली

Karnal Assembly Bypoll: करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. केंद्रीय चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को इस सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया.

हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट पर 25 मई को वोटिंग होगी. मनोहर लाल खट्टर ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था. यहां से हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ेंगे. विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दिन ही मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसका एलान उन्होंने विधानसभा में किया था. विधानसभा में खट्टर ने कहा था कि अब इस सीट की जिम्मेदारी नए सीएम नायब सिंह सैनी संभालेंगे.

25 मई को सभी सीटों पर लोकसभा के भी चुनाव

हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर भी 25 मई को ही वोटिंग होगी. हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवाणी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद लोकसभा सीटें शामिल हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर बीजेपी ने ही जीत हासिल की थी.

पंजाब में सभी 13 सीटों पर 1 जून को वोटिंग, 4 जून को आएंगे नतीजे

नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से बीजेपी के सांसद हैं. लेकिन नियम के मुताबिक, अगले छह महीने के भीतक उन्हें विधानसभा की सदस्यता लेनी ही होगी. ऐसे में खट्टर की खाली हुई सीट से नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ेंगे. वहीं, मनोहर लाल खट्टर इस बार करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार बनाए गए हैं.

गौरतलब है कि मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने. सैनी बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं. वो खट्टर के नजदीकी भी हैं. उन्होंने संगठन में भी काफी काम किया है. 

इनेलो भी दस सीटों पर लड़ेगी चुनाव
इनेलो के सीनियर नेता अभय सिंह चौटाला ये एलान कर चुके है कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सबसे बड़ा संगठन है और हाल ही में पांच लाख नए सदस्य पार्टी से जुड़े हैं.  गुरुवार को उन्होंने कहा था कि पार्टी की कोर कमेटी की बैठक होगी जिसमें तय किया जाएगा कि किस उम्मीदवार को कहां से उतारना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget