एक्सप्लोरर

'हिंदू राष्ट्र जिंदाबाद बोलने पर सम्मान तो फिर सिख...', अमृतपाल के परिवार से मिल तख्त दमदम साहिब के जत्थेदार ने उठाया सवाल 

Amritsar News: नवनिर्वाचित सांसद अमृतपाल सिंह के संबंध में बात करते हुए तख्त दमदम साहिब के जत्थेदार ने आरोप लगाया कि अलग विचार रखने वालों को देश में बंद कर दिया जाता है.

Punjab News: तख्त दमदम साहिब के जत्थेदार गियानी हरप्रीत सिंह (Giani Harpreet Singh) ने सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के माता-पिता से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि अगर देश में किसी व्यक्ति अलग विचार होता है तो उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगा दिया जाता है. हरप्रीत ने यह बात अमृतपाल के संदर्भ में कही जिनके खिलाफ एनएसए लगाया गया है और वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. 

गियानी हरप्रीत सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ''भारत में कोई अलग विचार रखता है, तो उसपर एनएसए लगाकर उसे जेल भेज दिया जाता है. संसद में कोई हिंदू राष्ट्र जिंदाबाद का नारा लगाता है तो उसका सम्मान और सत्कार किया जाता है और अगर कोई नौजवान सिख राष्ट्र की बात करता है तो इसमें क्या गलत है.''

अमृतपाल सिंह और उनके नौ साथियों पर पुलिस पर हमला करने के आरोप हैं. सभी को गिरफ्तार कर असम की जेल में रखा गया है. उनकी गिरफ्तारी को एक साल हो गए हैं. इस बीच अमृतपाल ने खडूर साहिब सीट पर चुनाव लड़ा और वहां से सांसद निर्वाचित हो गए. उन्हें हाल ही में पैरोल पर चार दिन के लिए रिहा किया गया था जिस दौरान उन्होंने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली. 

शिवसेना नेता पर हुए हमले पर यह बोले हरप्रीत
वहीं, शिवसेना के एक नेता पर हुए हमला मामले में हरप्रीत सिंह ने कहा, ''मैं किसी हिंसा का हिमायती नहीं है. बहुत सारे लोग, चाहे वो कोई धर्म में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. किसी भी धर्म के प्रति और उसकी मर्यादा के प्रति गलत बोल शोभमनीय नहीं है.'' लुधियाना में कुछ दिन पहले एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता संदीप थापर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमले के बाद हमलावर फरार हो गए. इसमें निहंगों की भूमिका सामने आ रही है. संदीप के सिर पर गंभीर चोट आई है और उनकी हालत गंभीर है.  

ये भी पढे़ं - 'हरियाणा विधानसभा चुनाव में...', करनाल में कांग्रेस पर भड़के मनोहर लाल खट्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल

वीडियोज

Chitra Tripathi: बिना 'जाति' के चुनाव जीतना मुश्किल? वरिष्ट पत्रकार का सटीक विश्लेषण | Mahadangal
Trump हैं ACTING PRESIDENT of VENEZUELA ! इसके क्या है मायने? |ABPLIVE
Splitsvilla 16: बॉयफ्रेंड को किया था किस, क्या है उर्फी जावेद और निहारिका तिवारी की कंट्रोवर्सी?
Bollywood News: शाहिद कपूर की फिल्म ‘रोमियो’ से रणदीप हुड्डा का आखिरी वक्त पर एग्जिट
PAN, Aadhaar, Live Selfie: Crypto Trading का नया Rulebook | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
‘हक’ देखकर भावुक हुईं सामंथा, यामी गौतम की एक्टिंग को बताया शब्दों से परे
‘हक’ देखकर भावुक हुईं सामंथा, यामी गौतम की एक्टिंग को बताया शब्दों से परे
Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?
Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?
Iran: ईरान की लड़कियां किस उम्र में बन जाती हैं मां, जानें कितना है यहां का फर्टिलिटी रेट?
ईरान की लड़कियां किस उम्र में बन जाती हैं मां, जानें कितना है यहां का फर्टिलिटी रेट?
मुंबई नगर निगम के मेयर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इनका इंक्रीमेंट?
मुंबई नगर निगम के मेयर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इनका इंक्रीमेंट?
Embed widget