एक्सप्लोरर

'हरियाणा विधानसभा चुनाव में...', करनाल में कांग्रेस पर भड़के मनोहर लाल खट्टर

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है. इसी कड़ी में पूर्व CM खट्टर ने BJP कार्यकर्ताओं के साथ करनाल में बैठक की.

Haryana Assembly Election 2024: इस साल के आखिर तक हरियाणा में विधानसभा चुनाव संभावित हैं. कांग्रेस-बीजेपी समेत सभी सियासी दलों ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है. इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को (6 जुलाई) को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में झूठ से कांग्रेस का काम नहीं चलेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी लगातार तीसरी बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी और राज्य में सरकार बनाएगी.

'कांग्रेस झूठ और अफवाह की फैक्ट्री'
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट एक संदेश में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ और अफवाह की फैक्ट्री है, आगामी विधानसभा चुनाव में उनका झूठ काम नहीं करेगा.

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ करनाल में बैठक की. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम खट्टर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जरिये फैलाए झूठ और अफवाह काम नहीं करेंगे.

अमित शाह के फैसले का खट्टर ने किया स्वागत
मनोहर लाल खट्टर ने उम्मीद जताई कि हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी. करनाल से बीजेपी सांसद खट्टर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस ऐलान का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी हरियाणा विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अगुवाई में लड़ेगी.

कांग्रेस लोकसभा चुनाव परिणाम से उत्साहित
हालिया दिनों में कांग्रेस हरियाणा सरकार की बीजेपी सरकार को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के मुद्दों पर घेरती रही है. बीजेपी को लोकसभा चुनाव में हरियाणा में खासा नुकसान उठाना पड़ा है और कांग्रेस ने यहां की 50 फीसदी सीटों पर जीत हासिल की है. इस परिणाम को देखते हुए कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साहित है. 

ये भी पढ़ें: हरियाणा में खुद की CM पद की दावेदारी पर क्या बोले राव इंद्रजीत सिंह? फिर से राज्यमंत्री बनाए जाने पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget