एक्सप्लोरर

जालंधर उपचुनाव की CM भगवंत मान ने संभाली कमान, बोले- जीत के लिए नेता और कार्यकर्ता करें ये काम

Jalandhar West Bypoll: जालंधर वेस्ट के नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक बुलाई. बैठक में आप सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने की सलाह दी.

Punjab Assembly Bypoll 2024: पंजाब की जालंधर पश्चिम (आरक्षित) विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है. उन्होंने रविवार को आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि लोगों तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जाये. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जालंधर पश्चिम की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार के कामकाज से खुश है. कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं.

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को जालंधर पश्चिम से उम्मीदवार बनाया है. मुख्यमंत्री ने आप प्रत्याशी को ईमानदार छवि का बताया. उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत परिवार के साथ जालंधर में जनता की सेवा कई वर्षों से कर रहे हैं. उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को जमीन स्तर पर काम करने के लिए प्रेरित किया. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी को बड़े अंतर से विधानसभा उपचुनाव में जीत मिलेगी. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल पर भी निशाना साधा.

चुनाव प्रचार की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संभाली कमान

शीतल अंगुराल जालंधर पश्चिम सीट से आप के टिकट पर विधायक चुने गये थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आप को जीत मिली थी. उन्होंने कहा कि शीतल अंगुराल ने जनता के साथ विश्वासघात किया. उन्होंने विधायकी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था. अब बीजेपी ने इस्तीफे का इनाम जालंधर पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाकर शीतल अंगुराल को दिया है. 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए 23 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 21 जून थी. नामांकन पत्रों की जांच कल 24 जून को की जायेगी. 26 जून तक उम्मीदवार पर्चे वापस ले सकते हैं. 

'पिता-पुत्र एक दूसरे को प्रोजेक्ट करने में लगे, आने वाले समय में...', CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget