एक्सप्लोरर

'पिता-पुत्र एक दूसरे को प्रोजेक्ट करने में लगे, आने वाले समय में...', CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर हमला

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब, किसान, महिलाओं के हित में कदम उठाए हैं. विधानसभा चुनाव में बीजेपी तीसरी बार बहुत बड़े मैंडेट के साथ सरकार बनाएगी.

Nayab Singh Saini On Congress: लोकसभा चुनाव के बाद अब हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही है. इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा का नाम लिए बिना कहा कि राज्य में पिता पुत्र एक दूसरे को प्रोजेक्ट करने में लगे हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि राज्य में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, ''हरियाणा में लोगों और गरीब की सरकार है. सरकार ने गरीब, किसान महिलाओं के हित में कदम उठाए हैं. आने वाले समय में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाएगी. हमारा वोट बैंक बढ़ा है, कुछ समीकरण इस प्रकार के बन जाते हैं जिससे कि हमारी सीटें कम रही हैं." 

हरियाणा में तीसरी बार बनेगी बीजेपी की सरकार- सीएम सैनी

हमारी सरकार ने कई कार्य किए हैं. चाहे वो युवाओं को रोजगार देने की बात हो, चाहे समान रुप से हरियाणा प्रदेश के विकास करने की बात हो. आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी तीसरी बार बहुत बड़े मैंडेट के साथ सरकार बनाएगी. दूसरी तरफ देखें तो जिस प्रकार से कांग्रेस अपने एक ही नेता राहुल गांधी को प्रमोट करने में लगी है. उसी तरह से हरियाणा में भी पिता-पुत्र एक दूसरे को प्रोजेक्ट करने में लगे हैं. ये पार्टी नहीं बल्कि पारिवारिक दल है.''

इससे पहले 21 जून को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनकी सरकार के अल्पमत में होने के कांग्रेस के दावे को भ्रामक करार दिया था. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपे जाने को लेकर कहा था कि उनकी सरकार विधानसभा में अल्पमत में नहीं है और उसके पास पूर्ण बहुमत है. 

उन्होंने ये भी कहा कि जब हमने बहुमत साबित किया तब भूपेन्द्र हुड्डा खुद विधानसभा में मौजूद थे. साथ ही सीएम सैनी ने कहा था कि उनकी सरकार किसान और गरीबों के हित के में विकास के काम करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें:

NSUI के हरियाणा अध्यक्ष किए गए नजरबंद तो कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान पर बोला हमला, 'पेपर लीक मंत्री...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget