एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Case: अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में कहा- 'पुलिस की ओर से बेहतरीन कोशिशों के बावजूद...'

Amritpal Singh News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पेश करने के लिए दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से अपना पक्ष रखा गया.

Amritpal Singh Arrest Operation: पंजाब सरकार (Punjab Government) ने बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab-Haryana High Court) में बताया कि 'बहुत अच्छी तरह से किए गए प्रयासों के बावजूद' खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. जस्टिस एनएस शेखावत (NS Shekhawat) एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रहे थे. ये याचिका अधिवक्ता इमान सिंह खारा (Imaan Singh Khara) की ओर से दायर की गई है, जिसमें कथित पुलिस हिरासत से अमृतपाल की 'रिहाई' की मांग की गई है. इमान सिंह खारा ने हाल ही में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि अमृतपाल सिंह पुलिस की 'अवैध हिरासत' में है.

बुधवार को इस मामले में फिर से शुरू हुई सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ता ने अमृतपाल पुलिस की 'अवैध हिरासत' में था, इसका सबूत पेश करने के लिए अदालत से और समय की मांग की. अदालत ने मंगलवार को कहा कि सरकार का रुख यह है कि अमृतपाल को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सबूत पेश करने के लिए कहा था कि अमृतपाल 'अवैध हिरासत' में था. राज्य सरकार ने पुलिस उप महानिरीक्षक (बॉर्डर रेंज) नरिंदर भार्गव की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे के जरिए कहा कि अमृतपाल कानून से फरार है.

जानिए हलफनामे में क्या कहा गया?

हलफनामे में बताया गया है कि अमृतपाल सिंह को पकड़ने और हिरासत में लेने के लिए छापेमारी की गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कई टीमों ने अमृतपाल सिंह के अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की है. हलफनामे के अनुसार, लेकिन पुलिस की ओर से सबसे अच्छी तरह से प्रयासों के बावजूद उसे अब तक गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया जा सका है.

'मुनादी का नोटिस भी किया गया जारी'

नरिंदर भार्गव की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे के अनुसार, 28 मार्च को अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से अमृतपाल सिंह के ठिकाने के बारे में जानकारी देने के लिए मुनादी का नोटिस भी जारी किया गया था. नोटिस को देश के सभी पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भेजा गया है. उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी जिलों और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस प्रसारित किया गया है.

जालंधर में पुलिस की जाल से बच गया था अमृतपाल 

21 मार्च को हाईकोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए खुफिया विफलता पर पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी, जिसकी वजह से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ने पुलिस को चकमा दे दिया था. पुलिस ने इससे पहले अमृतपाल और उनके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी. हाल ही में जालंधर जिले में अमृतपाल के काफिले को रोके जाने पर वह पुलिस को चकमा दे दिया और पुलिस के जाल से बच गया. खारा अमृतपाल और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के कानूनी सलाहकार हैं.

ये भी पढ़ें- Exclusive: सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर था अमृतपाल सिंह, फिर पंजाब पुलिस के हाथ आते-आते कैसे बचा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget