एक्सप्लोरर

Jalandhar Bypoll: पंजाब में पूर्व विधायक सुशील रिंकू AAP में शामिल, आज ही कांग्रेस ने पार्टी से किया था बर्खास्त

Jalandhar Lok Sabha By-Election: सुशील रिंकू के आप में शामिल होने से कुछ घंटे पहले ही पंजाब कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बर्खास्त कर दिया था.

Sushil Rinku Joins AAP: पंजाब (Punjab) के जालंधर लोकसभा सीट (Jalandhar Lok Sabha Seat) पर 10 मई को उपचुनाव होना है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के साथ-साथ बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) में जमकर राजनीति हो रही है. इस बीच कांग्रेस नेता सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने कहा कि समाजसेवी और नेता सुशील रिंकू का दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सुशील रिंकू ने आप में स्वागत किया. 

राघव चड्ढा ने कहा कि सुशील रिंकू आप में आने के बाद पार्टी को दोआबा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी. गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में रिंकू जालंधर पश्चिम सीट से कांग्रेस विधायक थे. सुशील रिंकू को लेकर पिछले एक सप्ताह से यह चर्चा बनी हुई थी कि वह आप में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले बुधवार को ही कांग्रेस ने सुशील रिंकू को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था. पंजाब कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी हरीश चौधरी ने सुशील रिंकू को पार्टी से बाहर निकालने का आदेश जारी किया और पत्र में यह आरोप लगाया गया कि वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं.

जालंधर लोकसभा सीट पर 10 मई को है उपचुनाव

बता दें कि जालंधर लोकसभा सीट पर 10 मई को उपचुनाव होना है. वहीं मतगणना 13 मई को होगी. इसी साल जनवरी में 76 साल की उम्र में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन वजह से उपचुनाव होने जा रहा है. जालंधर के फिल्लौर में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से संतोख चौधरी का निधन हो गया था.

पंजाब के कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

दरअसल, जालंधर लोकसभा उपचुनाव सत्तारूढ़ आप के लिए एक बड़ी परीक्षा है. इस सीट पर उपचुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब वारिस पंजाब दे के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह फरार है और पंजाब पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही है. इसी के चलते सत्तारूढ़ दल पर राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं और विपक्ष भी आलोचना करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- 'जितनी मर्जी विपक्षी एकता कर लो लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget