एक्सप्लोरर

Jalandhar By-Election: बीजेपी नेता ने AAP पर लगाया आचार सहिंता के उल्लंघन का आरोप, राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर की ये मांग

Punjab: निर्वाचन आयोग ने जालंधर संसदीय सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है. जिसके तहत 10 मई को मतदान और 13 मई को मतों की गिनती होगी. कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी.

Jalandhar News: बीजेपी नेता तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी नेता हरभजन सिंह ईटो और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ जालंधर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने जालंधर लोकसभा उपचुनाव क्षेत्र में आप नेताओं द्वारा 'मोदी हटाओ देश बचाओ' के नारे लगाए जाने के साथ पोस्टर लगाने की बात कही है.

तरुण चुग ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को लिखे पत्र में तरुण चुग ने लिखा है कि आप नेता और केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटो और पार्टी के अन्य नेताओं ने उपचुनाव वाले क्षेत्र में 'मोदी हटाओ देश बचाओ' के नारे और पोस्टर लगाकर आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन किया है. उन्होंने आगे लिखा कि जालंधन लोकसभा क्षेत्र में कई जगहों पर ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं और हरभजन सिंह ईटो को पोस्टर लगाते हुए कैमरे में भी कैद किया गया है.

'पोस्टरों पर छापने वाले का नाम पता नहीं'

उन्होंने कहा कि इन पोस्टरों पर इन्हें छापने वाले और उसका भी नाम नहीं है जिसने इन्हें जारी किया है. जो कि एमसीसी के दिशा-निर्देश के अनुसार जरूरी है. पत्र में आगे लिखा गया है कि नियमानुसार कोई भी बिना नाम और पते के चुनाव से जुड़े पोस्टर नहीं छाप सकता है. बीजेपी नेता ने लिखा कि इस क्षेत्र में 10 मई 2023 को चुनाव है और इस तरह की अवैध गतिविधियों के कारण निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में बाधा आ सकती है. इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए.

'FIR दर्ज की जाए और पोस्टरों को हटवाया जाए'

उन्होंने आगे कहा कि यदि राज्यपाल चाहें तो संबंधित प्रावधानों के तहत इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करा सकते हैं और आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन करने को लेकर हरभजन सिंह ईटो और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर सकते हैं. इसके अलावा चुनाव पर्यवेक्षकों को इन पोस्टरों को हटाने के लिए निर्देशित किया जाए. गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने जालंधर संसदीय सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है. जिसके तहत 10 मई को मतदान और 13 मई को मतों की गिनती होगी. 

यह भी पढ़ें:

Navjot Singh Sidhu Walk Out: 10 महीने बाद पटियाला जेल से बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- 'लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget