एक्सप्लोरर

CM Bhagwant Mann ने लॉ एंड ऑर्डर में किए बड़े बदलाव, ईश्वर सिंह नए एडीजीपी नियुक्त

Punjab News: भगवंत मान की सरकार ने कानून व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं. ईश्वर सिंह को नया एडीजीपी नियुक्त किया गया है.

Punjab News: मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच सीएम भगवंत मान ने बड़ा बदलाव करने का एलान किया है. पंजाब सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ईश्वर सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के पद पर तैनात किया. सरकार ने सप्ताहभर पहले नरेश कुमार का इस पद से तबादला किया था.

वर्ष 1993 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी सिंह इस नियुक्ति से पहले राज्य के खुफिया ब्यूरो के प्रमुख निदेशक के पद पर तैनात थे. पंजाब सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ''ईश्वर सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के पद पर तैनात किया जाता है.''

इस बीच, राज्य सरकार ने सिंह के स्थान पर आईपीएस अधिकारी वरिंदर कुमार को खुफिया ब्यूरो के प्रमुख निदेशक के पद पर तैनात किया है. अभी तक सरकार की ओर से कुमार के रिप्लेसमेंट का एलान करना बाकी है जो कि एडीजीपी (जेल) का चार्ज संभाले हुए थे.

बैकफुट पर है मान सरकार

बता दें कि कुमार के पास कानून व्यवस्था को संभालने का अच्छा खासा अनुभव है. कुमार पिछले तीन डीजीपी के कार्यकालों के दौरान लॉ एंड ऑर्डर विभाग का हिस्सा रहे हैं. चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार ने जनवरी में कुमार की खुफिया विभाग में नियुक्ति की थी.

पंजाब सरकार की ओर से किए गए इन बदलावों को बेहद अहम माना जा रहा है. भगवंत मान के सीएम बनने के बाद से ही विपक्षी दल कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने का कोई भी मुद्दा हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं. इतना ही नहीं सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने तो सरकार को कानून व्यवस्था के मामले में बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है.

Haryana MC Polls 2022: जेजेपी अपने सिंबल पर लड़ेगी चुनाव, उम्मीदवारों के नाम का हुआ एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget