एक्सप्लोरर

HS फुल्का के BJP में शामिल होने पर सुनील जाखड़ बोले, 'सिख धर्म के लोगों का पीएम मोदी पर...'

HS Phoolka Joins BJP: पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस. फुल्का के भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए इसे सिख समाज के पीएम मोदी पर बढ़ते विश्वास का संकेत बताया.

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार (1 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस. फुल्का के पार्टी ज्वाइन करने पर खुशी जाहिए करते हुए उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि फुल्का का बीजेपी के साथ जुड़ना सिख धर्म के लोगों का पीएम मोदी पर विश्वास को और मजबूत करता है.

दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अधिवक्ता एचएस फुल्का ने बीजेपी का दामन थामा.

सुनील जाखड़ ने की तारीफ

सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया, "सिख धर्म के लिए न्याय की लड़ाई निडर होकर लड़ने वाले एडवोकेट एचएस फुल्का, जिन्हें सिख समाज का हर व्यक्ति सम्मान की दृष्टि से देखता है, आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं."

उन्होंने कहा, "फुल्का जैसे उच्च चरित्र वाले सिख व्यक्तित्व का बीजेपी से जुड़ना यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सच्चे मन से सिख धर्म और सिखी के लिए कार्य कर रही है और सच के सामने विरोधियों द्वारा फैलाए गए झूठ के भ्रम टूट रहे हैं. एडवोकेट एचएस फुल्का का पार्टी में शामिल होने पर दिल की गहराइयों से स्वागत."

सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए लड़ी लंबी लड़ाई

गौरतलब है कि एचएस फुल्का की पहचान सिर्फ एक वकील के रूप में नहीं, बल्कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए न्याय की लंबी लड़ाई लड़ने वाले एक मजबूत आवाज के रूप में रही है. उन्होंने कई दशकों तक कोर्ट में पीड़ितों का पक्ष रखा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष किया. इसी वजह से पंजाब और सिख समुदाय में उनका गहरा सम्मान है.

एचएस फुल्का पहले आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े रहे हैं और विधायक भी रह चुके हैं. अब उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर राजनीतिक रूप से एक नई शुरुआत की है. उनका बीजेपी में शामिल होना राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget