एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश में AAP की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका, बीजेपी ने निशाने पर लिया

Himachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अपनी राज्य यूनिट को भंग कर दिया है. बीजेपी ने इसी बात को लेकर अब आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है.

Himachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. कई बड़े नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी ने अपनी राज्य ईकाई को भंग कर दिया. इसके बाद सत्ताधारी बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया है. बीजेपी के नेता अविनाश राय खन्ना ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी भाजपा से डरती है और इसी वजह से उसने हिमाचल प्रदेश में अपनी कार्य समिति भंग कर दी.

आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव सतीश ठाकुर और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता पिछले हफ्ते पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. खन्ना ने कहा कि पहाड़ी राज्य में आप की छवि पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है क्योंकि उसके नेता खुलेआम बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि आप को बीजेपी से डर के चलते अपनी कार्यसमिति भंग करनी पड़ी.

खन्ना दावा किया कि आप के इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि उसने राज्य में अपनी विश्वसनीयता खो दी है. उन्होंने पार्टी पर लोगों से झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया. खन्ना ने दावा किया कि पहाड़ी राज्य में आप के लिये कोई संभावना नहीं है.

केजरीवाल ने किया था हिमाचल का दौरा

बीजेपी नेता ने कहा कि आप लोगों से अतार्किक वादे करके पंजाब में सत्ता में आई और अब उनके विधायकों को लोगों के कड़े सवालों का सामना करना पड़ रहा है. खन्ना ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वादों को पूरा करने के लिए लोगों से समय मांगा है, जो दर्शाता है कि उन्होंने लोगों को मूर्ख बनाया है.

बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद हिमाचल प्रदेश में संभावना तलाश रही थी. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश का दौरा भी किया. लेकिन बड़े नेताओं के साथ छोड़ने की वजह से फिलहाल के लिए हिमाचल प्रदेश में आप की राह मुश्किल हो गई है.

Bhagwant Mann पंजाब के लोगों को देंगे बड़ा तोहफा, इस महीने के अंत में हो सकता है बिजली फ्री का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget