एक्सप्लोरर

Qaumi Insaaf Morcha Protest: हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार, कहा- 'प्रदर्शन हटाओ, वरना सेना बुलाने में भी संकोच नहीं करेंगे'

कौमी इंसाफ मोर्चा के धरने को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि इच्छाशक्ति की कमी की वजह से सरकार 200 लोगों को धरने से नहीं हटा पाई.

Punjab News: कौमी इंसाफ मोर्चा के धरने को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने धरना नहीं हटाने पर पंजाब सरकार को भी जमकर फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने सरकार को अब धरना हटाने का आखिरी मौका देते हुए सख्त लहजे में कहा है कि अगर पंजाब सरकार अब भी धरना हटाने में विफल रही तो कोर्ट सेना को बुलाने में कोई संकोच नहीं करेगी.

'आंखों में धूल झोंकने का काम किया'

चंडीगढ़ की अराइव सेफ सोसाइटी ने एडवोकेट रवि कमल गुप्ता की तरफ से दायर याचिका में बताया गया है कि कौमी इंसाफ मोर्चा पंजाब के सिख बंदियों की रिहाई के लिए चंडीगढ़-मोहाली मार्ग पर मोर्चा लगाकर इसे बाधित किया हुआ है. जिसको लेकर एक बार फिर पंजाब सरकार से जवाब मांगा गया. हाईकोर्ट ने कहा कि पंजाब सरकार ने कोर्ट की आंखों में झूल झोकने का काम किया है. सरकार की नाकामी को कोर्ट ने उदार दृष्टिकोण का नतीजा बताते हुए कहा कि अगर सरकार की मंशा हो तो बड़े से बड़े धरना प्रदर्शन को रातों-रात हटाया जा सकता है, लेकिन सरकार की इच्छाशक्ति की कमी की वजह से वो 200 लोगों को भी धरना स्थल से नहीं हटा पाई है. अगर ऐसे धरने चलते रहे तो इससे व्यापार तो प्रभावित होगा ही साथ ही पंजाब में भी कोई नहीं आएगा.   

कोर्ट ने सरकार को दिया आखिरी मौका

पंजाब सरकार, चंडीगढ़ प्रशासन और मोहाली प्रशासन को कोर्ट ने चेतावनी भरे शब्दों में आखिरी मौका देते हुए अगली सुनवाई तक धरना स्थल खाली करने का निर्देश दिया. वहीं प्रदर्शनकारियों की तरफ से कोर्ट वो बताया गया है कि राज्यपाल से उनकी मुलाकात हो चुकी है और जल्द ही विवाद के विषय पर आम सहमति बनने वाली है. 15 अगस्त को भी कौमी इंसाफ मोर्चा ने एक शांतिपूर्ण जुलूस निकाला था इसमें कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई. वहीं याचिकाकर्त्ता की तरफ से कहा गया कि कोर्ट की हर सुनवाई के दौरान मामले का हल निकालने का दावा किया जाता है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है. 

यह भी पढ़ें: Nuh Haryana Violence: नूंह हिंसा एक 'सुनियोजित साजिश', CM मनोहर लाल बोले- 'फिर से बृजमंडल यात्रा निकालने की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget