एक्सप्लोरर

Haryana Weather Today: हरियाणा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम समेत इन जिलों में बारिश के साथ पड़े ओले

Weather Update: मौसम का मिजाज शुक्रवार की शाम अचानक बदल गया. ओले के साथ तेज बरसात होने लगी. बारिश से लोगों के मुरझाये चेहरे खिल गये. बारिश के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गयी.

Gurugram Weather Update: भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत शुक्रवार की शाम मिली. दिन भर कड़ी धूप रहने के बाद शाम 6 बजे मौसम का मिजाज बदल गया. ठंडी हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छाने लगे.

लोग बारिश की उम्मीद लगाये आसमान की ओर टकटकी लगाये रहे. शाम के सात बजते-बजते लोगों की मुराद पूरी हो गयी. बारिश की हल्की फुहारों से मौसम में नमी आ गयी. थोड़ी देर बाद ओले के साथ तेज बारिश होने लगी. गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों से सूरज आग के गोले बरसा रहा था.

 लोगों को गर्मी से मिली निजात

दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी. भीषण गर्मी के साथ उमस ने भी लोगों को बेचैन कर दिया था. शुक्रवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. ओले के साथ तेज बरसात होने लगी. बारिश से लोगों के मुरझाये चेहरे खिल गये. किसानों की फसलों के लिए बेमौसम बरसात आफत साबित होगी. ओलों के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी. बारिश ने किसानों की चिंता में इजाफा कर दिया.

गुरुग्राम के अलावा रेवाड़ी, झज्जर में भी बरसात

मौसम विज्ञान विभाग 28 मार्च से 31 मार्च तक हरियाणा में बारिश की संभावना जतायी थी. खेतों में रबी की मुख्य फसलें सरसों, चना, जौ और गेहूं पकने के लिए तैयार हैं. ऐसे में इन फसलों को ज्यादा सिंचाई की जरूरत भी महसूस नहीं की जा रही है. हालांकि ओले गिरने, तेज हवा चलने या तेज वर्षा से फसलों को नुकसान होने की आशंका है. गुरुग्राम के अलावा रेवाड़ी, झज्जर में भी बादल बरसे. मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है. हालांकि पहले के मुकाबले पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदलेगा. 

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

Punjab: रवनीत सिंह बिट्टू के कांग्रेस छोड़ने पर प्रताप बाजवा बोले- ‘हमें अफसोस नहीं, शांति मिली है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget