एक्सप्लोरर

Haryana Monsoon Session: विधानसभा में आमने-सामने होंगे चाचा-भतीजा, बहु करेगी ससुर से सवाल, इस बार हंगामे के पूरे आसार

विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है. सत्र काफी हंगामेदार रहने के पूरे आसार है. विपक्षी पार्टियों ने नूंह हिंसा, बाढ़ समेत अन्य कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है.

Haryana News: हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू होने वाला है, जिसको लेकर विपक्ष ने खट्टर सरकार को घेरने की पूरी प्लानिंग कर ली है. इस बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के साथ-साथ चाचा-भतीजे से तो बहु चाचा-ससुर से सवाल पूछती हुई नजर आएगी.

दरअसल, विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सबकी नजरें चौटाला परिवार पर रहने वाली हैं. चाचा अभय चौटाला अपने भतीजे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से और बाढ़ड़ा विधायक नैना चौटाला अपने चाचा ससुर यानी बिजली मंत्री रणजीत चौटाला से सवाल करने वाली हैं. इस दौरान हंगामा होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं.

नैना चौटाला और अभय चौटाला करेंगे प्रश्न

जेजेपी विधायक नैना चौटाला का प्रश्न छठे नंबर पर है, तो वहीं इनेलो विधायक अभय चौटाला का प्रश्न 12वें नंबर पर है. नैना चौटाला का बिजली मंत्री रणजीत चौटाला से सवाल रहेगा कि 2018 से पहले के सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन जारी ना करने का क्या कारण है? तो वहीं इनेलो विधायक अभय चौटाला का डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से प्रश्न रहेगा कि बाढ़ से फसलों की खराबी की रिपोर्ट क्या है? इसके अलावा ई-मुआवजा पोर्टल पर संबंधित अधिकारियों के पास कितने आवेदन आए हैं. इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा बाढ़ से हुए नुकसान की क्या रिपोर्ट दी गई है.

बजट सत्र के दौरान भी हुई थी बहस

आपको बता दें कि विधानसभा में बजट सत्र के दौरान भी अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला में काफी बहस हुई थी. इसके बाद स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से भी अभय चौटाला की बहस होने के बाद उन्हें सत्र से निलंबित कर दिया गया था. ऐसे में एक बार फिर माहौल गरमा सकता है. हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होने वाला है. सत्र कितने दिन तक चलेगा ये निर्णय आज होने वाली एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया जाएगा. आज पूरा दिन बीजेपी और कांग्रेस का मंथन चलने वाला है. कांग्रेस पूरी आक्रामकता के साथ सदन में आने वाली है. कांग्रेस बाढ़ से बने हालात, नूंह हिंसा, सीईटी और अनेक मुद्दों पर बीजेपी को घेरने की तैयारी में है. 

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: सुखबीर सिंह बादल का भगवंत मान पर जुबानी हमला, बोले- ‘पंजाब CM पर हावी है जकारिया खान की आत्मा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget