एक्सप्लोरर

हरियाणा में हुआ सामुदायिक पुलिसिंग और 'हरियाणा उदय' कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की शुरुआत

Haryana Uday Program: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम में हरियाणा उदय की शुरुआत की है. इस योजना के तहत जिला प्रशासन और जनता के बीच तालमेल बैठाने का प्रयास किया जा रहा है.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को गुरुग्राम में सामुदायिक ‘पुलिसिंग’ और लोगों तक पहुंचने के कार्यक्रम 'हरियाणा उदय' का शुभारंभ किया है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिला प्रशासन, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और जनता के बीच के संबंधों को मजबूत करना है. यह कार्यक्रम 1 जून से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत कई तरह के आयोजनों को कराने का प्रावधान है, जिनमें महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं.

मुख्यमंत्री ने सेक्टर 79 में आयोजित राहगिरी दिवस कार्यक्रम के दौरान हरियाणा उदय कार्यक्रम का कैलेंडर जारी किया और कहा कि "अगर लोग इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं तो एक सुरक्षित और अधिक समावेशी समाज बनाया जा सकता है". उन्होंने कहा कि "इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पुलिस आयुक्तों और उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षक सामुदायिक पुलिसिंग और लोगों तक पहुंचने के कार्यक्रम को शुरू करेंगे". इन कार्यक्रमों के तहत योग दिवस का कार्यक्रम भी शामिल है.

हरियाणा उदय कार्यक्रम का प्लान

कार्यक्रम के कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने गुरुग्राम में ‘स्ट्रॉन्ग/फिटमैन हरियाणा’ और तीन दिवसीय महिला बाजार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाएगा. इसके अलावा, जुलाई में फरीदाबाद में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए खेल प्रतियोगिताएं और एक अन्य महिला बाजार का आयोजन भी किया जाएगा. 

वहीं, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में राहगिरी, खेल प्रतियोगिताएं और नशाखोरी के बारे में जागरुकता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिससे लोगों में इन तमाम मुद्दों के प्रति जागरुकता फैले. सरकार की कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा हरियाणा वासियों को इन आयोजनों से जोड़ा जा सके. इन कार्यक्रमों के जरिए हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश में जिला प्रशासन और जनता के बीच बेहतर तालमेल बैठाने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें: Punjab: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 77 IPS-PPS अफसरों को किया गया ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget