एक्सप्लोरर

Haryana: JJP विधायक को थप्पड़ मारने के मामले में एससी कमीशन ने लिया संज्ञान, DGP से कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश

MLA Ishwar Singh Slapped: जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह को महिला द्वारा थप्पड़ मारने के मामले में जहां विधायक ने कानूनी एक्शन लेने से मना किया, वहीं अब राज्य अनुसूचित आयोग ने मामले में संज्ञान लिया है.

Haryana News: हरियाणा में गुहला के विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ मारने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. हरियाणा राज्य अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष डॉ. रविंदर बलियाला ने अब इस मामले में संज्ञान लिया है. उन्होंने हरियाणा डीजीपी को मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा है और मामले की एक व्यापक रिपोर्ट राज्य अनुसूचित आयोग को सौंपने को कहा है. आपको बता दें कि कैथल में बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ईश्वर सिंह को महिला ने थप्पड़ मार दिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है.

अनुसूचित आयोग विधानसभा अध्यक्ष से भी किया संपर्क
राज्य अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष डॉ. रविंदर बलियाला ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष से भी इस मामले को लेकर संपर्क किया. बलियाला की तरफ से कहा गया कि भविष्य में ऐसी घटना फिर ना हो इसके लिए एक विधायी नीति तैयार की जाए. वहीं डीजीपी से अलग से इस मामले में व्यापक रिपोर्ट मांगी गई है.

मामले पर क्या कहते है विधायक
मामले को लेकर जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह का कहना है कि वो एक जनप्रतिनिधि हैं. बाढ़ की वजह से लोग परेशानी में है. ऐसे में उनका गुस्सा होना वाजिब है. लोगों की परेशानी सुनना और उनका समाधान करना उनका फर्ज है लेकिन महिला की हरकत से उसकी नैतिकता पता चलती है. विधायक की तरफ से पहले भी कहा गया था कि वो उस महिला के खिलाफ कोई कानूनी एक्शन नहीं लेंगे. उन्होंने महिला को माफ कर दिया है.

बाढ़ का कहर पहुंचा 12 जिलों तक
आपको बता दें कि हरियाणा में अब 12 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है. जिसमें से अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और पानीपत 6 जिलों की हालत ज्यादा खराब दिखाई दे रही है. इन जिलों के 585 गांव बांढ़ से ज्यादा प्रभावित है. वहीं एक तरफ जहां यमुना नदी का जलस्तर जहां कम हुआ है तो मारकंडा, घग्गर, सरस्वती सहित अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. 

यह भी पढ़ें: Haryana Flood News: हरियाणा में बाढ़ की चपेट में आए 12 जिले, 854 गांवों में भरा पानी, नदियों का बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई परेशानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget