एक्सप्लोरर

Haryana News: विधानसभा से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने वापस लिया रेजिग्नेशन, जानें क्या है वजह

Sonipat News: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि उन्हें एक ईमेल, व्हाट्सएप और बाद में एक हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से सुरेंद्र पंवार का इस्तीफा मिला.

Congress MLA Surendra Panwar: हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने हाल ही में 'धमकी भरे फोन' आने का दावा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया था, लेकिन अब पांच दिनों के बाद ही इसे वापस ले लिया है. हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार शाम पत्रकारों से बताया कि सुरेंद्र पंवार ने उन्हें 14 जुलाई को फोन करके सूचित किया था कि उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया है. ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि उन्हें एक ईमेल, व्हाट्सएप और बाद में एक हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से पंवार का इस्तीफा मिला. अध्यक्ष ने कहा, ''जब मैंने उनसे कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से है.''

स्तीफा वापस लेने की मांग पर विचार करेंगे- स्पीकर
अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि विधायक ने उनसे कहा था कि वह उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे. उन्होंने कहा, ''हम इस्तीफा वापस लेने की मांग पर विचार करेंगे और कानूनी राय के मुताबिक फैसला लेंगे.'' बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के 5 विधायकों को विदेशी नंबरों से फिरौती के लिए फोन आ चुके हैं. इनमें पैसे न देने पर विधायकों को जान से मारने की धमकियां दी गई हैं. इन्हीं 5 विधायकों में से सोनीपत के कांग्रेस एमएलए सुरेंद्र पंवार भी हैं.

Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा चुनाव में कार्तिकेय शर्मा की जीत को चुनौती, हाई कोर्ट पहुंचे अजय माकन

पांच विधायकों को विदेश से आया था फोन
गौरतलब है कि हरियाणा के पांच विधायकों को हाल में कथित रूप से धमकी भरे फोन आए थे. जिसके बाद राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने मामले की आगे की जांच के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को सौंप दिया है. वहीं उनका कहना है कि वह जांच से जुड़े घटनाक्रम की रोजाना निगरानी कर रहे हैं. जिन विधायाकों को धमकी भरा फोन आया था उनमें एक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हैं. वहीं शेष चार मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के हैं और अधिकांश फोन अज्ञात नंबरों से विधायकों के मोबाइल फोन पर की गई रंगदारी की धमकी से संबंधित हैं.

Haryana DSP Murder: हरियाणा में बेखौफ खनन माफिया, नूंह में डीएसपी सुरेंद्र सिंह पर चढ़ाया डंपर, मौके पर ही मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget