एक्सप्लोरर

Haryana: सीएम खट्टर का बड़ा एलान, इस ग्रुप की नौकरी में अनुसूचित जाति को प्रमोशन में मिलेगा आरक्षण

Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम खट्टर ने उन्हें प्रमोशन में आरक्षण देने का फैसला किया है.

Haryana News: हरियाणा (Haryana) के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने प्रमोशन में आरक्षण (Reservation in Promotion) को लेकर बड़ी घोषणा की है. सीएम खट्टर ने विधानसभा सत्र  के दौरान कहा कि ग्रुप ए और बी कैटिगरी की सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) को आरक्षण मिलेगा. 

डीपीआर हरियाणा की ओर से जारी से जारी बयान में कहा गया है, ''मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा सत्र के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि ग्रुप ए और बी कैटिगरी की सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में अनुसूचित जाति को आरक्षण मिलेगा. उन्होंने पदोन्नति में अनुसूचित जाति को 20 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है.''

सीएम खट्टर के कार्यालय में मना जश्न
उधर, अनुसुचित जाति को सरकारी नौकरी की ए और बी कैटिगरी में प्रमोशन में आरक्षण देने पर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार समेत कई विधायकों ने सीएम खट्टर के प्रति आभार जताया. हरियाणा सरकार के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें कई विधायक सीएम खट्ट्रर के कार्यालय में मौजूद हैं और एक-दूसरे को मिठाइयां बांट रहे हैं.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कही ये बात
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए स्वैच्छिक है. हालांकि, योजना के नियम व दिशा निर्देशों के अनुसार, जिन्होंने ऋण लिया हुआ है, वे इस योजना के तहत पंजीकृत होने की अंतिम तिथि से 7 दिन पहले तक योजना का विकल्प चुन सकते हैं. उन्होंने बताया कि 7 दिन पहले तक यदि किसान, जिसने ऋण लिया हो, उसने योजना से ऑप्ट- आउट नहीं किया है तो ऐसी स्थिति में ऋणी किसान का प्रीमियम काटा जाता है. अगर कोई किसान 7 दिन पहले तक ये सूचना देता है तो उनके प्रीमियम की राशि नहीं ली जाएगी.

Haryana Monsoon Session: हरियाणा विधानसभा में मंत्री संदीप सिंह को लेकर विपक्ष का हंगामा, खट्टर बोले- ‘हम बोले तो धज्जियां उड़ जाएंगी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget