एक्सप्लोरर

Kiran Choudhry: किरण चौधरी ने BJP से राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, क्या जीत पाएंगी?

Kiran Choudhry News: कांग्रेस से इस्तीफा देकर कुछ ही महीनों पहले बीजेपी में शामिल हुईं किरण चौधरी ने बुधवार को राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है.

Kiran Choudhry Nomination News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू और पूर्व विधायक किरण चौधरी ने बुधवार (21 अगस्त) को राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली मौजूद रहे. 

बता दें किरण चौधरी को 20 साल बाद राज्यसभा जाने का मौका मिला है. वहीं बीजेपी के विधायकों के अलावा जेजेपी के चार विधायक अनूप धानक, राम कुमार गौतम, राम निवास सुरजाखेड़ा और जोगी राम सिहाग ने किरण चौधरी को समर्थन दिया है. साथ ही एचएलपी विधायक गोपाल कांडा और निर्दलीय विधायक नयन पल रावत ने भी किरण चौधरी को समर्थन दिया है. 

बीजेपी ने किरण चौधरी को एक दिन पहले मंगलवार को ही उम्मीदवार घोषित किया. इससे पहले किरण ने भिवानी के तोशाम से कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दिया था, जिसे हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने स्वीकार कर लिया है. दरअसल, किरण चौधरी ने बेटी श्रुति चौधरी का भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से टिकट कटने के बाद कांग्रेस छोड़ दिया था.

कांग्रेस छड़कर बीजेपी में हुईं थी शामिल
वहीं बीजेपी में शामिल होने के दो महीने बाद उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है. यह राज्यसभा सीट रोहतक से लोकसभा चुनाव जीते कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्‌डा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. बता दें किरण चौधरी की राज्यसभा सीट पर एक-तरफा जीत पक्की मानी जारी है. जबकि कांग्रेस विधानसभा में पर्याप्त विधायक न होने की बात कहकर उम्मीदवार उतारने से इनकार कर चुकी है. 

तीन सितंबर को होगा चुनाव
वहीं किरण के राज्यसभा जाने के बाद अब उनकी बेटी श्रुति चौधरी के तोशाम सीट से विधानसभा की दावेदारी पक्की मानी जा रही है. गौरतलब है कि नौ राज्यों की 12 खाली राज्यसभा सीटों के लिए 3 सितंबर को चुनाव होंगे. सीट के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन बुधवार है. नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी जबकि उम्मीदवार 27 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं.

अगर जरूरी हुआ तो 3 सितंबर को हरियाणा विधानसभा सचिवालय में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. किरण चौधरी के इस्तीफे के बाद 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 41, कांग्रेस के 28 और जेजेपी के 10 सदस्य हैं.

ये भी पढ़ें- चुनाव के लिए हरियाणा ने मांगी सेंट्रल फोर्स की 200 से अधिक कंपनियां, 1 अक्टूबर को होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget