एक्सप्लोरर

Haryana Nuh Clash: नूंह में थाने पर हमला किसने किया? कौन से रिकॉर्ड नष्ट करना चाहते थे, अनिल विज की निगरानी में चल रही जांच

Nuh Violence: गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे कानून के मुताबिक पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Haryana Violence: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में हाल में हुई सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में अब तक कुल 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 को एहतियातन हिरासत में लिया गया है. विज ने यह भी कहा कि झड़पों के संबंध में अब तक 102 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें से आधी अकेले नूंह (Nuh) में और बाकी गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल सहित अन्य जिलों में दर्ज की गई हैं. 

उन्होंने अंबाला में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि इन घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. जांच जारी है. जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे कानून के मुताबिक पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.' शुक्रवार की नमाज का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम के उपायुक्तों से बात की है और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. 

'हमने घटना को गंभीरता से लिया'

विज ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव से हरियाणा के बाकी हिस्सों में जहां भी शुक्रवार की नमाज होती है, वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा की. मंत्री ने कहा कि सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं, लेकिन कुछ मौलवियों ने घर पर नमाज अदा करने का आह्वान किया है. नूंह में साइबर अपराध थाने को निशाना बनाए जाने के सवाल पर विज ने कहा, ‘‘हमने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है. यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि थाने पर हमला किसने किया और वे कौन से रिकॉर्ड नष्ट करना चाहते थे.’’

31 जुलाई को भड़क गई थी हिंसा

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की शोभायात्रा पर सोमवार को भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद मुस्लिम बहुल नूंह समेत हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में हुई झड़पों में होम गार्ड के दो जवान और एक इमाम सहित छह लोगों की मौत हो गई. एक सवाल के जवाब में विज ने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखने और निगरानी के लिए एक समिति बनाई गई है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की.

Haryana Nuh Clash: 'नूंह हिंसा बड़े गेम प्लान का हिस्सा' अनिल विज बोले- सब कुछ प्लानिंग के साथ हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget