एक्सप्लोरर

हरियाणा में NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 12वें दिन गुरुग्राम में थाली बजाकर किया प्रदर्शन

NHM Employees Strike: विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी प्रदेशभर में पिछले 12 दिन से हड़ताल पर बैठे हैं. 12वें दिन गुरुग्राम में उन्होंने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली.

National Health Mission Employees Protest: गुरुग्राम में एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल के 12वें दिन जोरदार प्रदर्शन किया. हड़ताली कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए शहर में रैली निकाली. महिला और पुरुष कर्मचारियों ने थाली बजाकर मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया. शहर के कई क्षेत्रों में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. एनएचएम कर्मचारी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं.

मांग में एलटीसी,अर्जित अवकाश, शिशु देखभाल अवकाश, अनुकंपा सहायता, सेवा सुरक्षा तथा हरियाणा सिविल सर्विस रूल 2016 लागू करना भी शामिल है. कर्मचारियों ने कहा कि 7वें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करने की सैद्धांतिक मंजूरी 2 नवम्बर 2021 को सरकार ने दी है. मांग है कि सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ दे. वर्ष 2017 से 2022 तक एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन, हड़ताल की अवधि का वेतन ड्यूटी अवधि मानते हुए स्वास्थ्य विभाग के अन्य संगठनों की तरह जारी किया जाए.

एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल के 12वें दिन किया प्रदर्शन

सेवा नियमों में अनेक श्रेणियों के वेतनमान विसंगति को दूर करते हुए कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ दिया जाए. एनएचएम कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण पॉलिसी भी लागू की जाए. 108 कंट्रोल रूम ऑपरेटर की ड्यूटी पंचकूला स्थित डायल 112 में लगाई गई है.

सभी ऑपरेटर की ड्यूटी स्थानीय जिलों में लगाई जाए या अन्य समकक्ष पदों पर समायोजित किया जाए. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृति की उम्र हरियाणा सरकार के नियम मुताबिक 60 साल की जाए. ड्रेस कोड के लिए कर्मचारियों को वर्दी भत्ता प्रदान किया जाए. विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी प्रदेशभर में पिछले 12 दिन से हड़ताल पर बैठे हैं. कर्मचारियों ने दो टूक कह दिया है कि जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें-

'ये लड़की दुनिया जीतने वाली है, मगर इस देश में सिस्टम से...', विनेश फोगाट के प्रदर्शन पर बोले बजरंग पुनिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget