एक्सप्लोरर

Haryana News: डाडम में तीसरे दिन भी जारी रहा बचाव कार्य, कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: डाडम में खनन कार्य के दौरान हादसा होने की वजह से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. बचाव कार्य तीन दिन बाद भी जारी है.

Haryana News: भिवानी जिले के डाडम जोन में खनन स्थल पर मलबा हटाने का काम तीन दिन बाद भी जारी है. खनन हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि मलबा हटाने और वहां किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की संभावना का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है. कांग्रेस नेताओं की ओर से बीजेपी सरकार पर इस मामले में गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

तोशाम पुलिस थाने के एसएचओ सुखबीर ने कहा, "मलबा हटाने का अभियान सोमवार को भी जारी रहा. अभियान में शामिल अधिकारी किसी अन्य व्यक्ति के वहां फंसे होने की संभावना खत्म करना चाहते हैं, जिसका रिकॉर्ड नहीं रखा गया हो.''

इससे पहले, दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सत्तारूढ़ बीजेपी सांसद धर्मबीर सिंह ने डाडम खनन क्षेत्र में चार स्थलों पर खनन के लिए कई निर्धारित मानदंडों के उल्लंघन का आरोप लगाया था.

कांग्रेस नेताओं ने किया घटनास्थल का दौरा

इस बीच कांग्रेस नेताओं के एक दल ने सोमवार को डाडम गांव का दौरा किया और ग्रामीणों व खनन से जुड़े लोगों से जानकारी ली. कांग्रेस के इन नेताओं ने बाद में बागनवाला गांव जाकर हादसे में जान गंवाने वाले बिंद्र के परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह हादसा सरकार की लापरवाही की वजह से हुआ है.

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी विधानसभा में यह मामला उठा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने संज्ञान नहीं लिया. उन्होंने कहा कि अगर सरकार अवैध खनन और खनन में बरती जा रही अनियमितताओं पर गौर करती तो इस हादसे से बचा जा सकता था. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि खनन के लिए पहाड़ी को 90 डिग्री पर काटा गया, जो सरासर ग़लत है और नियमों के खिलाफ है. 

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने रविवार को न्यायिक जांच की मांग की थी, जिसकी निगरानी उच्चतम न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश करें.

Punjab Election 2022: क्या संयुक्त समाज मोर्चा और आम आदमी पार्टी में होगा गठबंधन? बलवीर राजेवाल ने किया यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget