एक्सप्लोरर

Haryana Election 2022: किरण चौधरी ने किया कांग्रेस के फैसला का विरोध, कहा- पार्टी सिंबल पर लड़ना चाहिए चुनाव

Haryana News: कांग्रेस निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ रही है. पार्टी का इस फैसले का किरण चौधरी ने विरोध किया है.

Haryana News: हरियाणा में हो रहे निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी के लिए नई मुश्किल खड़ी हो गई है. कांग्रेस ने निकाय चुनाव में पार्टी सिंबल नहीं इस्तेमाल करने का फैसला किया है. पार्टी के इस फैसले का दिग्गज नेता किरण चौधरी ने विरोध किया है. किरण चौधरी के अलावा पार्टी के दो और विधायकों ने भी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के खिलाफ हैं.

हरियाणा में 8 नगर परिषद और 28 नगर कमेटियों के चुनाव 19 जून को होने जा रहे हैं. कांग्रेस के राज्य मामलों के प्रभारी विवेक बंसल की बुलाई गई मीटिंग में किरण चौधरी ने कहा कि पार्टी को अपने सिंबल पर ही चुनाव लड़ना चाहिए.

किरण चौधरी ने कहा कि पार्टी को सिंबल पर चुनाव लड़ने से भागना नहीं चाहिए. कांग्रेस नेता ने कहा, ''जब दूसरे दल अपने सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं, तो फिर हम इससे क्यों भाग रहे हैं. मैंने पार्टी मीटिंग में नारनौल, चरखी दादरी और भिवानी में जीत दिलाना का जिम्मा लिया. दूसरे नेताओं को भी अपने क्षेत्रों इस तरह से जिम्मा लेना चाहिए.''

प्रदेश अध्यक्ष ने किया यह दावा

असंध से कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह ने भी पार्टी को अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने की सलाह दी. बहादुरगढ़ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून भी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के हक में हैं. 

लेकिन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि सभी नेताओं की सलाह पर ही सिंबल के बिना ही चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है. उदय भान ने कहा, ''पहले भी पार्टी बिना सिंबल के चुनाव लड़ती आई है. यह नया नहीं है. हम आगे चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेंगे.''

CM Bhagwant Mann ने लॉ एंड ऑर्डर में किए बड़े बदलाव, ईश्वर सिंह नए एडीजीपी नियुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget