एक्सप्लोरर

Haryana News: राज्यसभा चुनाव में कार्तिकेय शर्मा को राहत, हरियाणा लोकहित पार्टी ने किया समर्थन का एलान

Rajya Sabha Election 2022: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल कांडा ने किया समर्थन देने का ऐलान.

Rajya Sabha Election 2022: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म है. ऐसे में बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवार के लिए राहत की खबर है. लोकहित पार्टी (HLP) ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को समर्थन देने का ऐलान किया है.

HLP सुप्रीमो और सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने आज एक बयान में कहा कि इस राज्यसभा चुनाव में  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिसे भी वोट देने का निर्देश देंगे हमारी पार्टी उसी को वोट करेगी. गोपाल कांडा ने कहा कि HLP मुख्यमंत्री और बीजेपी के फैसले के साथ है. इस फैसले के बाद से निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ले राहत की सांस ली है.

दरअसल राज्यसभा चुनाव के लिए 10 जून को वोट डाले जाएंगे. लेकिन उससे पहले तमाम राज्यों में समीकरण बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं. खासतौर पर हरियाणा (Haryana) में मामला फंसा हुआ दिख रहा है. यहां कांग्रेस (Congress) को किसी भी तरह अपने विधायकों को एकजुट रखना पड़ रहा है, क्योंकि अगर एक भी वोट कम पड़ा तो सीट गंवानी पड़ सकती है. जिसके चलते अब विधायकों को हरियाणा से छत्तीसगढ़ शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो चुकी है. 

हरियाणा में किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए 31 पहली वरीयता वाले वोटों की जरूरत है. वहीं कांग्रेस के पास भी इतने ही विधायक हैं. उधर बीजेपी के 40 विधायक हैं और 10 विधायक सहयोगी जेजेपी के पास हैं. 6 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी बीजेपी के पास है. ऐसे में कांग्रेस से अगर विधायक छिटकते हैं तो राज्यसभा सीट हाथ से निकल सकती है. बीजेपी की एक सीट तो तय है, वहीं दूसरी सीट पर अजय माकन और कार्तिकेय शर्मा के बीच कांटे की टक्कर है. 

ये भी पढ़ें -

Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन खत्म, इन तीन राज्यों में दिख रही कांटे की टक्कर

Rajya Sabha Election: कांग्रेस में राज्यसभा के टिकट बंटवारे से नाराज कौन-कौन से नेता पार्टी को कह सकते हैं अलविदा? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget