एक्सप्लोरर

Ram Rahim's Parole: राम रहीम की पैरोल पर हरियाणा सरकार का HC में जवाब, '89 और कैदियों को भी मिला फायदा'

Ram Rahim Parole News: पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में हलफनामा जेल महानिरीक्षक जगजीत सिंह की ओर से दायर किया गया. अदालत ने 29 फरवरी को राम रहीम को लगातार पैरोल देने पर सरकार से सवाल किया था.

Ram Rahim Parole Case: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को पैरोल मिलने के सवाल पर हरियाणा सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab-Haryana High Court) में अपना जवाब दाखिल किया है. हरियाणा सरकार ने कोर्ट में कहा है कि गुरमीत राम रहीम की तरह तीन या अधिक मामलों में दोषी ठहराए गए और आजीवन कारावास की सजा पाए कम से कम 89 लोगों को कई मौकों पर पैरोल या फरलो दी गई है.

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में ये हलफनामा एचसी के निर्देश पर जेल महानिरीक्षक (IGP) जगजीत सिंह की ओर से दायर किया गया है. अदालत ने  29 फरवरी को राम रहीम को लगातार पैरोल देने पर राज्य सरकार से सवाल किया था. आईजीपी जगजीत सिंह के अनुसार, इन 89 कैदियों में निश्चित अवधि की सजा पाने वाले भी शामिल हैं.

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने मांगा था जवाब

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा सरकार को अदालत की अनुमति के बिना राम रहीम को पैरोल पर विचार करने से रोकते हुए 29 फरवरी को हाईकोर्ट की ओर से डेटा मांगा गया था. अदालत ने निर्देश देते हुए कहा था कि हम चाहते हैं कि हरियाणा राज्य एक हलफनामा प्रस्तुत करे कि ऐसे कितने लोगों को तीन मामलों में यह लाभ दिया गया है, जिनका आपराधिक इतिहास रहा है और उन्हें सजा सुनाई गई है. हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस जीएस संधावालिया और जस्टिस लपीता बनर्जी की बेंच ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान ये बात कही. 

SGPC की जनहित याचिका पर सुनवाई

जनवरी 2023 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) की ओर से लगातार राम रहीम को पैरोल के खिलाफ एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई थी. जनहित याचिका में कहा गया है कि उनकी पैरोल देश की संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डाल सकती है. उन्हें पैरोल देने के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं. 

कई मामलों में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामलों में 20 साल की जेल की सजा हुई है. इसके साथ ही एक पत्रकार की हत्या की साजिश रचने के लिए उन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली है. इसके अलावा डेरा अनुयायी की हत्या से संबंधित एक अन्य आपराधिक मामला भी है. 25 अगस्त, 2017 को उनकी जेल की सजा शुरू होने के बाद से राज्य सरकार ने नौ बार फरलो दी है.

ये भी पढ़ें: Gurdaspur Jail: गुरदासपुर जेल में कैदियों का जमकर हंगामा, दागे गए आंसू गैस के गोले, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget