एक्सप्लोरर

Gurdaspur Jail: गुरदासपुर जेल में कैदियों का जमकर हंगामा, दागे गए आंसू गैस के गोले, जानें- पूरा मामला

Gurdaspur Jail Fight: गुरदासपुर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि कथित तौर पर कैदी जेल के कर्मचारियों के दुर्व्यवहार, उचित चिकित्सा उपचार नहीं मिलने और कड़े प्रतिबंधों से परेशान थे.

Gurdaspur Jail News: पंजाब के गुरदासपुर जिले में केंद्रीय जेल के कैदियों ने कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से परेशान होकर गुरुवार को पथराव किया और तोड़फोड़ की. इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. अधिकारियों ने बताया कि धारीवाल पुलिस थाने के प्रभारी मनदीप सिंह सलगोत्रा सहित पांच पुलिसकर्मी तथा कुछ कैदी घायल हो गए हैं. इससे पहले कहा गया था कि जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई है.

गुरदासपुर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने उप संभागीय मजिस्ट्रेट को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है. कथित तौर पर कैदी जेल के कर्मचारियों के दुर्व्यवहार, उचित चिकित्सा उपचार नहीं मिलने और कड़े प्रतिबंधों से परेशान थे.

2 गैंगस्टरों में हुई झड़प
गोपा गैंगस्टर और होशियारपुर गैंग से जुड़े कैदियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद दोनों गुटों को पुलिसकर्मी अलग करने लगे तो कैदियों ने उनपर हमला कर दिया. किसी तरह पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाई. ऐसे में धारीवाल थाने को सूचना दी गई. एसआई और एसएचओ पुलिस बल के साथ पहुंचे कैदियों ने उनपर भी पथराव कर दिया. इसकी वजह से कैदियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

भारी पुलिस तैनात
गुरदासपुर की घटना को देखते हुए पठानकोट, होशियारपुर और बटाला की जेल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके अलावा सीआरपीएफ की एक टुकड़ी को भी मौके पर बुलाया गया है. यहीं नहीं फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर तैनात की गई हैं.

गुरदासपुर जेल में पहले भी हुआ था हंगामा
बता दें कि इससे पहले भी मार्च 2017 में गुरदासपुर जेल में हंगामा हुआ था. कैदियों मे जेल में जमकर हुडदंग मचाया था. कैदियों ने जेल कर्मचारियों पर पत्थर तक बरसा दिए थे. यहीं नहीं जेल की बैरकों पर चढ़कर जमकर नारेबाजी भी की थी. जेल में चेंकिग अभियान से खफा होकर कैदियों ने हंगामा खड़ा कर दिया था. इस दौरान उनकी जेल कर्मचारियों से बहसबाजी भी हुई थी.

यह भी पढ़ें: Preneet Kaur Joins BJP: बीजेपी में शामिल हुईं परणीत कौर, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget