एक्सप्लोरर

Haryana News: हरियाणा सरकार की 'CHEERAG' स्कीम को ईडब्ल्यूएस छात्रों से मिला ठंडा रिस्पॉन्स, केवल 6% सीटें भरीं, ये रहे कारण

'CHEERAG' Scheme: राज्य के 6 जिले ऐसे हैं जहां के एक भी निजी स्कूल को इस योजना के तहत कोई आवेदन नहीं मिला है. वहीं हिसार को सबसे अधिक 615 आवेदन मिले हैं.

Haryana Government 'CHEERAG' Scheme: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की महत्वाकांक्षी योजना  CHEERAG (CM हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता और अनुदान), जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के बच्चों को कक्षा 2 से कक्षा 12 तक के निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा प्रदान करती है, को अब तक काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला है. राज्य भर के 381 निजी स्कूलों में  CHEERAG योजना के तहत आरक्षित 24,987 सीटों के लिए केवल 1,470 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जोकि कुल आरक्षित सीटों का महज 6 प्रतिशत है. योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई थी. राज्य के 6 जिलों रोहतक, करनाल, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल और पंचकूला में एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि अंबाला, झज्जर, सिरसा और यमुनानगर जिलों में 10 से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं.

सबसे ज्यादा आवेदन हिसार में
वहीं 615 आवेदनों के साथ हिसार सबसे अधिक आवेदन प्राप्त करने वाला जिला है, जिसके बाद जींद (256), सोनीपत (177), भिवानी को  117 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इस साल शुरू की गई इस योजना के तहत केवल वही छात्र आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने सरकारी स्कूल से अपनी पिछली कक्षा उत्तीर्ण की है. योजना के तहत छात्र केवल उन्हीं ब्लॉक में स्थित प्राइवे स्कूलों में एडमिशन ले सकते हैं जहां वे पहले पढ़ रहे थे.

आखिर क्यों फेल हो रही है CHEERAG स्कीम
एक स्कूल के मालिक से जब नीरस प्रतिक्रिया का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस योजना को अभी तक सभी स्कूलों ने अपने यहां लागू नहीं किया है, जबकि योजना को लागू करने वाले कुछ स्कूलों छात्रों के घर से काफी दूर हैं, इसलिए  माता-पिता अपने बच्चों को वहां भेजने के इच्छुक नहीं हैं. उन्होंने कहा कि योजना के प्रति ठंडी प्रतिक्रिया का दूसरा कारण यह भी है कि इस योजना के तहत केवल अब तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लोगों को ही दाखिला मिलेगा. योजना को लॉन्च करने से पहले  सभी प्राइवेट स्कूलों को इस योजना को अपने यहां लागू करने का विकल्प दिया गया था, जिनमें से ज्यादातर स्कूलों ने इस योजना में अपनी रुचि नहीं दिखाई. वहीं, महेंद्रगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने कहा कि जिले से सभी 21 प्राइवेट स्कूलों में यह योजना लागू है, लेकिन इसके बाद भी जिले के किसी भी स्कूल को अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

Haryana News: हरियाणा के पांच MLAs की सिक्योरिटी में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, मिले थे धमकी भरे कॉल

Haryana News: हरियाणा के 5 विधायकों को धमकी भरा फोन, गृह मंत्री अनिल विज बोले- मामला STF को सौंपा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget