एक्सप्लोरर

Bhupinder Singh Hooda Accident: हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

Haryana: पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट कर कहा, आज हिसार जाते समय मेरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन ईश्वर की कृपा व आप लोगों की शुभकामनाओं से मैं और मेरा स्टाफ पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं.

Bhupinder Singh Hooda Car Accident: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) की गाड़ी का रविवार सुबह हिसार में एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. दरअसल, यह हादसा नील गाय के अचानक सामने आने से हुआ. फिलहाल, हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए. वहीं हादसे के बाद पूर्व सीएम ने ट्वीट कर कहा कि, 'आज हिसार जाते समय मेरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन ईश्वर की कृपा व आप लोगों की शुभकामनाओं से मैं और मेरा स्टाफ पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं. मैं आगे के सभी तयशुदा कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा.'

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय भूपेंद्र सिंह हुड्डा गाड़ी में आगे वाली सीट पर बैठे थे. हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दूसरी गाड़ी से घिराये गांव में एक कार्यक्रम में भी शिरकत की. वहीं हादसे के वक्त पूर्व सीएम के साथ गाड़ी में पूर्व मंत्री जयप्रकाश, वीरेंद्र सिंह, धर्मवीर गोयत, नरेश सेलवाल भी थे. इनमें से भी किसी को चोट नहीं आई है.

पूर्व सीएम ने हादसे के बाद एक कार्यक्रम में की शिरकत
हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने बताया कि अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और पूर्व सीएम हुड्डा की कार से टकरा गई जिससे ये हादसा हो गया. हालांकि, वह बाल-बाल बच गए और वाहन में सवार किसी अन्य को कोई चोट नहीं आई. वहीं इस घटना पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जानवर ने हमारी गाड़ी को टक्कर मारी, लेकिन सभी सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि मैं अपना कार्यक्रम जारी रख रहा हूं और एक समारोह के लिए एक गांव जा रहा हूं.

यह भी पढ़ें: Punjab Bypoll: जालंधर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा एक और झटका, इंदर सिंह इकबाल होंगे बीजेपी में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget