एक्सप्लोरर

Haryana Doctors Strike: हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल, आज OPD रहेगी बंद, कर रहे हैं ये मांग

Doctors Strike In Haryana: हरियाणा में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर बुधवार को हड़ताल पर हैं. इसके चलते ओपीडी बंद रहने वाली है और नए मरीजों को भी अस्पतालों में भर्ती नहीं किया जाएगा.

Haryana News: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बुधवार को बंद रहने वाली है. सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं. हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की तरफ से ये घोषणा की गई है कि अगर बुधवार को सरकार ने डॉक्टरों की मांगे नहीं मानी तो वो 29 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. ओपीडी बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में काम होगा. इसके अलावा अस्पताल में नए मरीज भर्ती नहीं किए जाएंगे.

क्या है डॉक्टरों की मांग?

  • डॉक्टरों के लिए राज्य सरकार अलग से कैडर बनाए.
  • पीजी के लिए बॉन्ड राशि एक करोड़ से घटाकर पचास लाख की जाए.
  • सीएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए.
  • डॉक्टरों के खाली पद भरे जाएं.

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से हो सकती है मीटिंग

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हेल्थ डिपार्टमेंट के डीजी डॉ आरएस पूनिया के साथ बातचीत हो चुकी है, लेकिन उसमें कोई हल नहीं निकल पाया. इसके बाद अब उनकी बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मीटिंग कराई जा सकती है.

डॉक्टरों की हड़ताल से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

इससे पहले भी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल कर चुके हैं. करीब दो घंटे तक अस्पतालों की ओपीडी को बंद रखा गया था. इसके बाद जब उनकी मांगे नहीं मानी गई तो बुधवार को फिर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. प्रदेश में ठड़ बढ़ते के साथ-साथ मौसमी बिमारियां लोगों को घेर रही हैं. ऐसे में ओपीडी में रोजाना संख्या में मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं. वहीं दूसरी तरह कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा भी मंडरा रहा है. डॉक्टरों की हड़ताल मरीजों की परेशानी बढ़ा सकती है. 29 दिसंबर से अगर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाते हैं तो मरीजों को और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें: Haryana-Punjab Weather Today: हरियाणा-पंजाब में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की थमी रफ्तार, अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget