एक्सप्लोरर

Haryana Crime: फरीदाबाद में प्रेमी ने हाथ-पैर तोड़कर कर प्रेमिका को सड़क पर फेंका, रात भर तड़पती रही, हुई मौत

Faridabad Crime: परिजनों ने बताया कि युवती बिहार के आरा जिले की रहने वाली थी. वह फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में रहती थी और एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी. वह बुधवार की सुबह काम के लिए घर से निकली थी.

Faridabad Girl Murder: हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद (Faridabad) में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हाथ-पैर तोड़कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह सेक्टर-22 स्थित सोहना मोड़ (Sohna Mod) के पास एक युवती अधमरी अवस्था में पड़ी मिली. किसी ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया.

युवती के परिजनों ने पुलिस को एक वीडियो भी दिखाई, जिसमें वह आरोपी का नाम बता रही है. बताया जा रहा है कि 19 साल की युवती बिहार के आरा जिले की रहने वाली थी. मृतका की मौसी ने बताया कि वह फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में रहती थी और एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी. युवती बुधवार की सुबह काम के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम को वह वापस नहीं लौटी. गुरुवार सुबह एक राहगीर ने फोन कर युवती के बारे में सूचना दी.

ये भी पढ़ें- Gurugram: टोल प्लाजा पर पूर्व चेयरमैन का उत्पात, नशे में धुत होकर कांच तोड़े, कर्मचारियों को पीटा

युवती ने लिया महेंद्र नाम के युवक का नाम
इस बीच युवती का भाई जब मौके पर पहुंचा तो उसकी हालत बहुत खराब थी. उसके दोनों हाथ पैर टूटे हुए थे. अस्पताल ले जाते समय युवती ने बताया कि उसका यह हाल महेंद्र ने किया है. परिजनों के मुताबिक दोनों की दो-तीन साल से दोस्ती थी. परिजनों का आरोप है कि महेंद्र ने ही युवती का यह हाल किया है. वह पूरी रात घायल अवस्था में पड़ी थी. फोन बंद हो जाने की वजह से संपर्क नहीं हो पाया था. युवती के जीजा का कहना है कि उसे अस्पताल ले जाने के लिए कई ऑटो वालों से मदद मांगी, लेकिन कोई भी जाने को तैयार नहीं हुआ.

पुलिसवालों पर युवती के जीजा ने लगाया ये आरोप
यही नहीं युवती के जीजा ने पुलिसवालों पर भी आरोप लगाया है कि वे लोग संजय कॉलोनी पुलिस चौकी भी गए, लेकिन उन्होंने थोड़ी देर में चलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया. ऐसे में वे लोग किसी दूसरे ऑटो से युवती को लेकर असप्ताल पहुंचे. फिलहाल परिजन की शिकायत पर मुजेसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जांच अधिकारी सूबे सिंह ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है. फॉरेंसिक से लेकर क्राइम ब्रांच तक की टीम इस मामले की जांच कर रही है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget