एक्सप्लोरर

Haryana News: गुरुग्राम की सड़कों पर अब नजर नहीं आएगा गोवंश, CM खट्टर के आदेश के बाद की जा रही है ये व्यवस्था

Gurugram News: प्रदेश के 6 जिलों में अब सड़कों और गलियों में गोवंश दिखाई नहीं देगा. हरियाणा सरकार बहुत जल्द प्रदेश को बेसहारा गोवंश मुक्त करने वाली है. इसके पहले चरण की शुरुआत 6 जिलों से होगी.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में अब सड़कों और गलियों में गोवंश दिखाई नहीं देगा. अक्सर गाय सड़कों या गलियों में पड़े कूड़े-कर्कट में मुंह मारते हुए दिखाई देते थे. जिसकी वजह से वो बीमार भी हो जाते थे. वहीं अक्सर सड़कों पर गोवंश की वजह से कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो जाती थी. इसपर संज्ञान लेते हुए अब हरियाणा के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि राज्य को बेसहारा पशु मुक्त बनाने की दिशा में काम किया जाएगा. पहले चरण में गुरुग्राम समेत 6 जिलों में इस अभियान की शुरुआत की जाएगी. 

हरियाणा सरकार देगी ग्रांट
सीएम मनोहर लाल खट्टर की तरफ से कहा गया है कि पंचायती जमीन पर गौशाला चलाने की इच्छुक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ भी इस मुहिम को चलाया जाएगा. इसके अलावा अतिरिक्त गौवंश रखने की पेशकश करने वाली गौशालाओं को विशेष ग्रांट भी हरियाणा सरकार की तरफ से दी जाएगी. 

पशुओं पर की जाएगी टैगिंग
हरियाणा सरकार की फैसले को लेकर गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूरन यादव ने इस संबंध में बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा गौ सेवा आयोग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान इस संबंध में निर्देश दिए हैं. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन विभाग नियमानुसार राज्य के शत-प्रतिशत पशुधन का टैगिंग करवाना सुनिश्चित करें ताकि अन्य राज्यों के पशुओं की पहचान हो सके. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा जाएगा कि सभी राज्यों को दिशानिर्देश दें कि वे अपने-अपने राज्यों के पशुओं की टैगिंग करवाएं. पहले चरण में गुरुग्राम, हिसार, सिरसा, भिवानी, करनाल तथा पानीपत जिलों को आवारा पशु मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा.  उसके बाद राज्य के अन्य जिलों में भी ये अभियान चलाया जाएगा.

लोगों की करना होगा प्रेरित 
वाइस चेयरमैन पूरन यादव ने बताया की लोगों को भी प्रेरित करना होगा कि गौवंश जब दूध देना बंद कर देता है तो वे उसे खुला ना छोड़ें. बल्कि गौशालाओं में देकर जाएं. गौशालाएं ऐसे पशुओं की देखभाल करेंगी. बैठक में जानकारी दी गई कि प्रति पशु चारे के लिए सालाना 7 हजार रुपए गौशालाओं को दिए जाते हैं. हरियाणा की 91 गौशालाओं से आयोग को प्रस्ताव मिले हैं कि वे अतिरिक्त गौवंश रखने को तैयार हैं. बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि डेरा सच्चा सौदा, सिरसा ने हरियाणा को आवारा पशु मुक्त बनाने में राज्य गौ सेवा आयोग को सहयोग देने की पेशकश की है. 

गौशाला में पशुओं की मॉनिटरिंग की जाएगी
पूरन यादव ने बताया की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा है कि गौशालाओं की मॉनिटरिंग के लिए पशुपालन विभाग मुख्यालय स्तर पर एक मॉनिटरिंग सेल का गठन करें. इसके अलावा हरियाणा गौ सेवा आयोग की बेसहारा गोवंश प्रबंधन योजनाओं को लागू करने से पूर्व उनके प्रारूप पर बैठक भी हुई. पूरन यादव ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बहुत जल्द हरियाणा प्रदेश बेसहारा गोवंश मुक्त होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गौवंश के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, भविष्य में गो संवर्धन के कार्यों में और भी तेजी आएगी. गौ वंश पर आयोजित बैठक के दौरान हरियाणा गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्रवण गर्ग,  मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव के एम पांडुरंग,  विरेंद्र लोरा डीजी पशुपालन विभाग व पूर्व में रानियां से विधायक और आयोग सदस्य रामचंद्र कंबोज मौजूद रहे. 

यह भी पढें: Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget