एक्सप्लोरर

Haryana: सीएम खट्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश- बजट में की गई घोषणाएं समय से लागू की जाएं

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि बजट में की गई घोषणाओं के कार्यान्वयन के लिए प्रत्येक अधिकारी तत्परता के साथ काम करें. ताकि राज्य के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को अधिकारियों को 2023-24 के लिए राज्य के बजट में की गई घोषणाओं का समय पर कार्यान्वयन के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित करने का निर्देश दिया. प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक में सीएम खट्टर ने कहा कि एक अप्रैल से बजट में की गई घोषणाओं के कार्यान्वयन के लिए प्रत्येक अधिकारी तत्परता के साथ काम करे ताकि राज्य के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके.

'योजना को लागू करने से पहले विस्तार से करें उसका अध्ययन'

सीएम ने कहा कि किसी भी योजना को लागू करने से पहले विभाग उस योजना का विस्तार से अध्ययन करें और सुनिश्चित करें कि योजना को समय पर लागू किया जा सके, ताकि आम आदमी को योजना का लाभ जल्द से जल्द मिल सके.

'उपचारित अपशिष्ट जल का हो भरपूर इस्तेमाल'

बैठक में अन्य मुद्दों पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि उपचारित अपशिष्ट जल का पुन इस्तेमाल राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है  इसलिए इसके उपयोग पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए. एक आधिकारिक बयान के अनुसार सीएम ने निर्देश दिया कि  बिजली संयंत्र, उद्योगों और कृषि क्षेत्रों में उपचारित अपशिष्ट जल का अधिकतम और इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए योजनाएं बनाई जानी चाहिए.

इस साल 70 हजार सोलर पंप लगाने का लक्ष्य

वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 100 किलोमीटर सीवर पाइप लाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे इसी वर्ष पूरा कर लिया जायेगा. वहीं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने सीएम को बताया कि किसानों को पीएम कुसम योजना के तहत सोलर पंप लगाने के लिए प्रोत्साहित करने में हरियाणा पूरे देश में सबसे आगे हैं. इसके अलावा इस साल 70 हजार सोलर पंप लगाने का भी लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा अधिकारियों ने सीएम को बताया कि म्हारा गांव जगमग योजना के तहत 5,694 गांवों को लगतार बिजली दी जा रही है. बचे हुए गांवों को भी जल्द इस स्कीम से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि  यमुनानगर में 800 मेगावाट का पावर प्लांट लगाने की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और काम इसी साल शुरू होने की संभावना है.

'वरिष्ठ नागरिकों का किराया 50 प्रतिशत तक कम हो'

वहीं सीएम खट्टर ने कहा कि लोगों को किफायती और आरामदायक पब्लिक यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए हरियाणा रोडवेज के बेड़े में और बसों को जोड़ा गया है, अब बसों की संख्या 5300 हो गई है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की पूर्व घोषणा के अनुसार 1 अप्रैल से वर्षिठ नागरिकों को रोडवेज की बसों में किराए में 50 प्रतिशत की छूट दिया जाना सुनिश्चित किया जाए. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सभी जिलों में ई-टिकटिंग व्यवस्था लागू कर दी गयी है. साथ ही छह बस पोर्ट बनाने का काम तेजी से चल रहा है.  वहीं, नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गुरुग्राम में हेली हब बनाने के लिए संबंधित एजेंसी द्वारा सर्वे कराया गया है.

यह भी पढ़ें:

Punjab: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बढ़ीं मुश्किलें, जालंधर में दर्ज हुई FIR, जानें- क्या है आरोप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
Embed widget